Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार के Duplicate परिणीति कहने पर भड़कीं मन्नारा चोपड़ा, फेंक कर मारा तकिया
बिग बॉस को एक नया प्रोमो रिलीज हो रहा है। इस अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा एक-दूसरे से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि अभिषेक कुमार को इसके बाद बिग बॉस यानी सलमान खान से लताड़ लगाई है।;
Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman khan) के कंट्रोवर्सियल शो 'बिग बॉस 17' में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार झगड़ा बढ़ता जा रहा है। बिग बॉस के घर में पब्लिसिटी पाने के लिए हर कंटेस्टेंट को लगता है कि जो ज्यादा चिल्लाएगा, ज्यादा रोएगा और ज्यादा ड्रामा करेगा वो ही बिग बॉस का विनर बनेगा। ऐसे ही बिग बॉस में कई कंटेस्टेंट हैं, जो पहले बात को बढ़ाते हैं और फिर रोकर एक-दूसरे से माफी मांग लेते हैं।
दरअसल, बिग बॉस को एक नया प्रोमो रिलीज हो रहा है। इस अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) एक-दूसरे से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक कुमार पहले दिन से ही बिग बॉस के घर में चिल्लाते हुए नजर आ रहे है। हाल ही में वह मन्नारा चोपड़ा के बॉडी गार्ड कहने पर भड़क गए। इसके बाद वह मन्नारा की फैमिली तक चले गए। उन्होंने मन्नारा को डुप्लीकेट परिणीति तक कह दिया। इसके बाद मन्नार बुरी तरह चिढ़ गई और उन्होंने भी अभिषेक कुमार पर तकिया फेंक कर मारा और कहा कि बिग बॉस के घर के अलावा उन्हें कहीं भाव नहीं मिलेगा। जब अभिषेक और मन्नारा का झगड़ा हो रहा था तो बाकी के सदस्य दोनों को देख रहे थे। अभिषेक कुमार को इसके बाद बिग बॉस यानी सलमान खान से लताड़ लगाई है।
अंकिता से भी हुआ था मन्नारा चोपड़ा का झगड़ा
बता दें कि इससे पहले मन्नारा चोपड़ा का झगड़ा अंकिता लोखंडे से हुआ था। अंकिता ने उन्हें 'बच्ची' कहा था। जिसके बाद मन्नारा को गुस्सा आ गया था और उन्होंने अंकिता को बहुत सुनाया था। हालांकि, अंकिता लोखंडे ने ये भी स्पष्ट किया था कि वह उम्र में बाकियों से कम है, इसलिए उन्हें ऐसा कहा था और वह उन्हें मनाने के लिए मन्नारा के कमरे में भी गई थी, लेकिन मन्नारा ने उनसे बात करने से मना कर दिया था।
ये भी पढ़ें- MAMI Film Festival 2023 के लिए भारत आईं Priyanka Chopra