Bigg Boss 17: अंकिता से परेशान हुए विक्की, बोले- मैं 24 घंटे तुम्हारे पीछे-पीछे नहीं घूम सकता

टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की शुरुआत हाल ही में हुई है। इस शो में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ बिग बॉस के घर में आई हैं।;

Update: 2023-10-24 06:14 GMT

Bigg Boss 17 News: टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की शुरुआत हाल ही में हुई है। इस शो में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी अपने पति विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ बिग बॉस के घर में आई हैं। दोनों के बीच तकरार बढ़ता जा रहा है। अंकिता अपने पति का साथ चाहती हैं तो वहीं विक्की का पूरा ध्यान शो को जीतने में लगा हुआ है। वह शो को जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। 

दरअसल, अंकिता और विक्की शो में पहले दिन से ही लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से दोनों सुर्खियों में है। अंकिता अक्सर विक्की से शिकायत करती हुई नजर आती हैं। अंकिता की शिकायत से विक्की काफी परेशान हो गए है और अब तो उन्होंने यहां तक कह दिया है वह 24 घंटे उनके पीछे-पीछे नहीं घूम सकते। वह उनके गुलाम नहीं है। शो के एक प्रोमो ने विक्की ये भी कहते हुए नजर आ रहे है कि वह अपनी नाक नहीं कटा सकते हैं। विक्की की बात सुनकर अंकिता काफी परेशान हो जाती हैं और वह उनसे कहती हैं कि अब वह उनके लिए कोई भी टेंशन नहीं लेंगी और न ही विक्की से बार-बार इस बात के लिए भीख मांगेगी। 



बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने 14 दिसंबर 2021 को शादी कर ली थी। बिग बॉस 17 में आने से पहले अंकिता ने खुलासा किया था कि उनके पति बिग बॉस में आना चाहते थे। अपने पति की वजह से ही वह शो में आई है। यहां आने के बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया है। 

ये भी पढ़ें- Tiger 3 Song: 'टाइगर 3' का पहला गाना रिलीज

Tags:    

Similar News