Birthday Special: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि 'नायरा' एक दिन की लेती है इतनी फीस, नेट वर्थ जानकर हैरान रह जाएंगे आप

'ये रिश्ता क्या कहलाता है'(Ye Rishta Kya Kehlata Hai) की नायरा(Naira) बन लोगो के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने वाली शिवांगी जोशी(Shivangi Joshi) आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं;

Update: 2021-05-18 05:50 GMT

'ये रिश्ता क्या कहलाता है'(Ye Rishta Kya Kehlata Hai) की नायरा(Naira) बन लोगो के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने वाली शिवांगी जोशी(Shivangi Joshi) आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। उत्तराखंड के देहरादून में 18 मई 1998 को जन्मी शिवांगी के आज लाखों दीवाने हैं। शिवांगी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2013 में आए टीवी सीरियल 'खेलती है ज़िंदगी आंख मिचौली' (Khelti Hai Zindagi Aankh Micholi) से की थी।

'बेइंतेहा', 'बेगूसराय' जैसे सीरियल्स में काम करने वाली शिवांगी ने बहुत ही कम समय में इतना नाम कमाया है। क्या आप जानते हैं शिवांगी टीवी इंडस्ट्री की रिच एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवांगी एक दिन का 40000 रूपए चार्ज करती हैं। महीने में वो 24-25 दिन काम करती हैं। इस हिसाब से वो महीने में 9.5 से 10 लाख रूपए कमा लेती हैं। इतना ही नहीं देहरादून की शिवांगी जोशी आज करोड़ो की मालकिन है। रिपोर्टस के मुताबिक शिवांगी की नेट वर्थ लगभग 25 करोड़ हैं। उन्हें महंगी गाडियों का शौक है। शिवांगी के पास नेवी ब्लू कलर की जैगुआर भी है।


शिवांगी जोशी टीवी की दुनिया की सबसे क्यूट एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। शिवांगी को यह शोहरत और ये दौलत मिलना शुरू हुई साल 2016 में जब उन्होंने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'नायरा सिंघानिया' का रोल निभाया। नायरा बन शिवांगी ने घर-घर में अपनी पहचान बना ली। शिवांगी के ज्यादातर फैंस आज उन्हें नायरा के नाम से जानते हैं। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक- नायरा की जोड़ी सभी की पसंदीदा है। इतना ही नहीं शिवांगी को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए बेस्ट डेब्यू फिमेल, बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी, बेस्ट एक्टर फीमेल, बेस्ट पॉपुलर एक्टर फीमेल जैसे अवार्ड भी मिल चुके हैं।

Tags:    

Similar News