लो जी! अब 'पॉरी हो रही है' पर बना म्यूजिक वीडियो, Boyfriend को छोड़ दोस्तों संग पार्टी कर रही लड़की
Pawri Ho Rai Hai: सोशल मीडिया पर कई दिनों से 'pawrihoraihai' काफी वायरल हो रहा है। ये इतना पॉपुलर हो रहा है कि अब इसको लेकर म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हो गया है।;
सोशल मीडिया पर कई दिनों से 'pawrihoraihai' काफी वायरल हो रहा है। #pawrihoraihai का इस्तेमाल कर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। ये इतना पॉपुलर हो रहा है कि अब इसको लेकर म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो का टाइटल भी 'पॉरी हो रही है' दिया गया है। गाने में एक लड़के की गर्लफ्रेंड उसको छोड़ अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही है। गाना काफी मजेदार है। आप भी देखिए ये वीडियो-
सोशल मीडिया स्टार यशराज मुखाते का नया वीडियो 'पावरी होरी है' (Pawri Hori Hai) तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की अपने हाथ में कैमरा लिए हुए है। ये लड़की पहले अपने पीछे खड़ी एक गाड़ी को दिखाती है, फिर अपने कुछ दोस्तों को दिखाती है और कहती है- 'ये हमारी कार है, ये हम है और ये हमारी पॉरी हो रही है'... लड़की के 'पॉरी' शब्द से मतलब पार्टी से होता है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
चलिए आपको इस लड़की के बारे में बताते है। वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की का नाम दानानीर मोबीन है, जो पाकिस्तान के पेशावर में रहती है। दानानीर मोबीन सिर्फ 19 साल की है। ये कंटेट क्रिएटर है और फनी वीडियोज के चलते ज्यादा लोकप्रिय है। इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दानानीर का दूसरा नाम गीना है। ये वीडियो वायरल होने के बाद दानानीर के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर की संख्या तेजी से बढ़ रही है।