मुश्किल में फंसी TMKOC की बबीता जी, क्या मुनमुन दत्ता को जाना पड़ेगा जेल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता को जातिवेशष पर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।;
सोनी टीवी के चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा(TMKOC) फेम बबिता जी यानी कि मुनमुन दत्ता(Munmun Dutta) मुश्किल में फंस गयी है। दरअसल मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह कुछ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करती हुई नजर आई थी। सोशल मीडिया पर उनका जातिसूचक टिप्पणी करता वीडियो सामने आने के बाद अब मुनमुन दत्ता के खिलाफ हरियाणा में शिकायत दर्ज की गई है। इसके साथ ही उनके खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की जा रही है।इस शिकायत को दर्ज कराने वाला एक वकील एवं दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन है। रजत की ओर से हांसी पुलिस अधीक्षक के समक्ष मुनमुन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत में कहा गया है कि मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अनुसूचित जाति को अपमानित करने के लिए भंगी शब्द का प्रयोग किया है। रजत ने एसपी को दी अपनी शिकायत में कहा है कि मुनमुन दत्ता ने अनुसूचित जाति के लोगों का अपमान करने के इरादे से भंगी शब्द का इस्तेमाल किया और पूरे दलित समाज को अपमानित किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि एक्ट्रेस की इस पोस्ट से दलित समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और उन्हें बेइज्जती महसूस हुई है। इसलिए मुनमुन दत्ता के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने एक वीडियो में दलित समुदाय के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। एक्ट्रेस के इस कॉमेंट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें यूजर्स ने घेर लिया और उनके इस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। जिसके बाद मुनमुन को अपनी गलती का एहुसास हुआ और उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दिया। एक्ट्रेस ने एक अलग पोस्ट में अपनी उस गलती के लिए माफी भी मांगी और यह भी साफ किया कि उनका इरादा किसी भी व्यक्ति विशेष या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।