Haryanvi 2021: अमित सैनी रोहतकीय ने हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ खेली होली, 'फोटो' ने ढाया कहर
Haryanvi 2021: अमित सैनी का एक नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने का नाम 'फोटो' है। गाने में अमित सैनी के साथ हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अंजलि राघव भी नजर आ रही है।;
हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया की फैन फॉलोइंग सुपरस्टार सपना चौधरी से कम नहीं है। अमित सैनी के हरियाणवी गाने यूट्यूब पर धमाल मचाते रहते है। इन दिनों अमित सैनी का एक नया हरियाणवी गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने का नाम 'फोटो' है। गाने में अमित सैनी के साथ हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अंजलि राघव भी नजर आ रही है। वीडियो में अमित अंजलि राघव के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे है।
हरियाणवी गाने को 'फोटो' के लिरिक्स श्री दयाचंद ने लिखे है। गाना काफी शानदार है। अमित सैनी ने अपने संघर्ष और कड़ी मेहनत से बेहद कम समय में नाम कमाया है। बात करें अगर उनके लाइफ की तो, उनका जन्म 11 नवंबर 1993 को रोहतक जिले में हुआ। अमित को बचपन से ही सिंगिंग का शौक था। उन्होंने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की और बाद में अपना परिवार चलाने के लिए पानी के टैंकर भरने का काम किया। सुबह अमित काम करते और रात में गाने की कला सीखते।
अमित सैनी पहले गाना लिखते थे। जिन्हें काफी पसंद किया जाता था। अपने द्वारा लिखे गए गानों की लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने खुद के लिखे हुए गाने भी गाना शुरु कर दिए। यही नहीं, साल 2016 में उन्होंने म्यूजिक का कोर्स भी किया और अपने गानों में खुद ही म्यूजिक देने लगे। अमित सैनी ने कई सुपरहिट हरियाणवी गाने दिए। जिसमें 'खलनायक', 'मुर्गा छाप', 'विवाद', 'मोस्ट वान्टेड', 'डायलॉग', 'दोगली', 'काले कारनामा' जैसे गाने शामिल है।