Haryanvi 2021: 'बलम का सिस्टम' देख सपना चौधरी भी हो जाएगी दिवानी, 'सुन कुर्सी छोड़े मिनिस्टर..' ऐसा है रौब
फाजिलपुरिया हरियाणवी इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शामिल है। उनकी लोकप्रियता न सिर्फ देख में, बल्कि विदेशों में भी है। फाजिलपुरिया के गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही रातों रात वायरल हो जाते है। लोगों के बीच उनका क्रेज काफी है। जिसका अंदाजा आप गानों के व्यूज से लगा सकते है।;
हरियाणवी गाने इन दिनों धमाल मचा रहे है। अपने गानों से हरियाणवी कलाकार लोगों के बीच छा रहे है। सपना चौधरी, रेणुका पवार के बाद फाजिलपुरिया का नाम भी लोगों के जुबां पर रटा रहता है। फाजिलपुरिया हरियाणवी इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शामिल है। उनकी लोकप्रियता न सिर्फ देख में, बल्कि विदेशों में भी है। फाजिलपुरिया के गाने इंटरनेट पर रिलीज होते ही रातों रात वायरल हो जाते है। लोगों के बीच उनका क्रेज काफी है। जिसका अंदाजा आप गानों के व्यूज से लगा सकते है।
हाल ही में फाजलपुरिया का नया हरियाणवी गाना रिलीज हुआ है। इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। वायरल हो रहे फाजलपुरिया के इस नए गाने का नाम 'बलम मेरा सिस्टम' है। गाना रिलीज होते के साथ ही ताबड़तोड़ व्यूज बटोर रहा है। गाने को अब तक 25 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। इस गाने को रिलीज हुए सिर्फ एक दिन ही बीता है। गाने में फाजलपुरिया का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है। गाने में फाजलपुरिया के साथ बुशरा नजर आ रही है।
गाने में बुशरा फाजलपुरिया की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आ रही है। गाने की पीछे टीम की बात करें तो इस गाने को फाजिलपुरिया और अफसाना खान ने गाया है। वहीं गाने के बोल श्री ब्रार ने लिखे है जबकि गाने में म्यूजिक देने का काम अव्वी शर्मा ने किया है। गाना बेहद शानदार है। आपको बता दें कि फाजलपुरिया राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर के पास गांल फाजिलपुर झरसा से है। उनका गांव राजस्थान से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर है। अपने गांव में मशहूर होने के लिए उन्होंने अपना नाम राहुल के बदले फाजिलपुरिया रख लिया था। उनका पहला सॉन्ग 'चुल्ल' था। जो लोगों को काफी पसंद आया।