दिल्ली के लाजपत नगर में सपना चौधरी ने दिखाया डांस का हुनर, लटके-झटको से लूटा सबका दिल

सपना चौधरी के डांस वीडियोज को कुछ ही मिनटों के अंदर वायरल हो जाते है। वहीं उनके डांस को पसंद करने वाले फैंस उनके पुराने वीडियोज को भी आए दिन वायरल करते रहते है।;

Update: 2021-01-12 11:39 GMT

देसी क्वीन सपना चौधरी का डांस के लिए जानी जाती है। सपना चौधरी आज जो कुछ भी है अपने मेहनत के दम पर है। आए दिन उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हुए दिखते रहते है। सपना चौधरी जब भी स्टेज पर आती है तो आग लगा देती है। सपना चौधरी के डांस वीडियोज को कुछ ही मिनटों के अंदर वायरल हो जाते है। वहीं उनके डांस को पसंद करने वाले फैंस उनके पुराने वीडियोज को भी आए दिन वायरल करते रहते है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस डांस वीडियो में सपना चौधरी 'घूंघट की ओठ में' (Ghunghat Ki Oat) हरियाणवी गाने पर धमाकेदार डांस करती हुई दिखाई दे रही है। इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी के कातिल अदाएं लोगों का दिल चुरा रहे है। बेशक ये डांस वीडियो पुराना है, लेकिन ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाता रहता है।

Full View

अगर बात करें अगर सपना चौधरी के करियर की तो सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्राम में हिस्सा लेकर की थी। इसके बाद उन्होंने डांस करना शुरू किया। जिसके चलते उनकी धीरे-धीरे पहचान बनी। इसके बाद वो बिग बॉस में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई। इस शो में उन्हें खूब प्यार दिया गया। सपना ने बॉलीवुड फिल्मों से लेकर कई म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकीं है।

Tags:    

Similar News