Kaun Banega Crorepati 12: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से जुड़ा अमिताभ बच्चन ने पूछा सवाल, कंटेस्टेंट ने क्विट किया गेम

Kaun Banega Crorepati 12: शो में अमिताभ बच्चन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से जुड़ा सवाल पूछा। इस सवाल पर कंटेस्टेंट ने गेम क्विट कर दिया।;

Update: 2020-11-25 04:13 GMT

'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 12 में महिलाओं का बोलबाला रहा है। इस सीजन के पहली दो करोड़पति महिला कंटेस्टेंट ही रही और अब तीसरी करोड़पति भी महिला कंटेस्टेंट बनने जा रही है। बीते एपिसोड में मध्यप्रदेश की ओशीन जेहरी ने फार्स्ट एंड फिंगर खेलकर हॉट सीन पर कब्जा जमाया। अमिताभ बच्चन ने ओशीन जेहरी से काफी सारी बातें की और सवाल पूछे। शानदार गेम खेलते हुए ओशीन ने सवालों के बड़ी ही समझदारी से जवाब दिया।

ओशीन गेम 25 लाख रुपये जीतकर घर वापस गई। ओशीन 50 लाख के सवाल पर अटक गई। इस सवाल पर उनके पास कोई लाइफलाइन नहीं थी। जिसके चलते उन्होंने रिस्क न लेते गेम को क्विट करने का फैसला लिया। चलिए आपको बताते है कि 50 लाख का वो सवाल जिसपर ओशीन ने गेम को क्विट कर दिया।

सवाल- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, पृथ्वी पर सबसे बड़ी सजीव वस्तु क्या है ?

A- ब्लू व्हेल

B- जायंट सिकोया

C- ग्रेट बैरियर रीफ

D- हनी मशरूम

इस सवाल का सही जवाब था- 'D- हनी मशरूम', लेकिन ओशीन को इस सवाल का सही जवाब 'C- ग्रेट बैरियर रीफ' लग रहा था।

Tags:    

Similar News