रोहित शेट्टी ने शेयर किया खतरों के खिलाड़ी 11 का प्रोमो, शो होगा डर और डेयर का बैटलग्राउंड
हाल ही में रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'खतरों के खिलाड़ी के 11' सीजन का पहला प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो वीडियो में रोहित शेट्टी एक जीप में बैठे हुए है, जिसमें उनके साथ वाली सीट पर एक चीता बैठा नजर आ रहा है।;
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने हाल ही में रिएलिटी शो 'खतरो के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) का प्रोमो शेयर किया है। इस नए सीजन को केपटाउन में शूट किया जा रहा हैं। इस नए सीजन में डेरिंग स्टंट और एक्शन का तड़का भी लगा है। शो में डर के साथ डेयर का मुकाबला होगा। रोहित शेट्टी इस शो को काफी समय से होस्ट करते हुए आ रहें है।
हाल ही में रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'खतरों के खिलाड़ी के 11' सीजन का पहला प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो वीडियो में रोहित शेट्टी एक जीप में बैठे हुए है, जिसमें उनके साथ वाली सीट पर एक चीता बैठा नजर आ रहा है। जिसके बाद रोहित जीप के ऊपर उड़ते हुए एक हेलीकॉप्टर में चढ़ जातें हैं। वीडियों में रोहित कहते हैं, "यह कोई आम बैटलग्राउंड नहीं है। यहां न कोई बहाना है, न रहम और न सरेंडर। यहां कदम-कदम पर होगा डर और हमारें डेरिंग वॉरियर देंगे एक-दूसरे को कड़ी टक्कर। ये है डर और डेयर का बैटलग्राउंड वेलकम टू केपटाउन।"
इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में रोहित लिखते है, "खतरो के खिलाड़ी सीजन 11.... डर के साथ डेयर का मुकाबला...जल्द आ रहा है सिर्फ कलर्स टीवी पर..." इसी के साथ रोहित ने हैशटैग 'KKK 11' भी लिखा है। फैंस ने रोहित के इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए ढ़ेरों कॉमेंट भी किए हैं। इसी के साथ कई सेलेब्स ने भी कॉमेंट किया है। वेटेरन एक्टर अनुपम खेर लिखते हैं, 'जय हो', साथ ही एक्टर श्रेयास तलपड़े ने कॉमेंट किया हैं, 'जबरजस्त'। इस बार के शो में आप अभिनव शुक्ला, श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, आस्था गिल, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, सौरभ राज जैन, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, महक चहल और सना मकबुल को देख पाएंगे।