महाभारत में कंस का रोल कर इस अभिनेता ने बनाई थी विलेन के रूप में अपनी पहचान, दुनिया को कह चुके हैं अलविदा
बीआर चोपड़ा की महाभारत में कंस का रोल कर दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए थे रविंद्र कपूर उर्फ गोगा कपूर;
लॉकडाउन के बीच रामायण के बाद पुराने धार्मिक शो महाभारत को फिर टीवी पर दिखाया जा रहा है। इन शो के री-रन से इसके सितारों की भी खोज शुरू हो चुकी है। इसी तरह अब लोग और महाभारत में कंस का अभिनय करने वाले अभिनेता गोगा कपूर को भी सर्च कर रहे हैं, लेकिन दुख की बात यें है कि वह अब इस दुनिया से अलविदा कह चुके हैं। उनकी पत्नी और तीन बेटी हैं। बीआर चोपड़ा के और महाभारत में कंस का रोल कर ही उन्होंने अपने लिये विलेन का रोल चुन लिया था। इसके बाद उन्होंने के एक बाद एक कई फिल्मों में विलेन के रोल किये।
जी हां हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड के जाने माने एक्टर गोगा कपूर उर्फ रविंद्र कपूर की। जो उन्होंने 90 के दशक में कई हिंदी फिल्मों में विलेन के रोल निभाये। उन्होंने विलेन के रोल के रूप में ही पॉपुलैरिटी पाई थी। इतना ही नहीं गोगा बीआर चोपड़ा की और महाभारत में कंस का रोल कर दर्शकों के बीच अपनी अलग लोकप्रियता बनाई थी। बहुत ही खूंखार कंस मामा के रोल में गोगा कपूर ने अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके काम को इंडस्ट्री में बहुत पसंद किया गया था।
90 के दशक की कई फिल्मों में कर चुके हैं काम
श्री कृष्ण के गोगा कपूर ने एक के बाद एक बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। इसमें वह मुख्य तौर पर विलेन ही रहें। ये फिल्म 90 के दशक की हिट फिल्मों में से थी। जैसे, तूफान, अग्निपथ, से लेकर कभी हां कभी ना में उन्होंने डॉन का अभिनय किया था। इसके साथ ही फिल्म कयामत से कयामत और रन से उनकी अलग पहचान बनी। गोगा कपूर बॉलीवुड की फिल्में मुकद्दर का सिकंदर, शान, दोस्ताना, कुली, याराना और बेतब व जंजीर समेत हेरा फेरी जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन
गोगा कपूर का निधन लंबी बीमारी के बाद 3 मार्च 2011 को मुंबई में हुआ था। उनकी तीन बेटियां हैं। निधन के समय गोगा कपूर की उम्र 70 साल थी। गोगा कपूर ने टीवी शो चंद्रमुखी, जय गणेश, शिव महापुराण में भी काम किया था।