'प्रतिज्ञा' के ठाकुर सज्जन सिंह का इलाज करा रहे मनोज बाजपेयी, गंभीर हालत के चलते ICU में भर्ती
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने 'प्रतिज्ञा' सीरियल के एक्टर अनुपम श्याम के इलाज कराने की जिम्मेदारी उठाई है। अनुपम श्याम को किडनी से संबंधी परेशानी है। फिलहाल, उनकी हालत गंभीर है और ICU में भर्ती है।;
टीवी का लोकप्रिय रहा सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' (Mann Kee Awaaz Pratigya) ने लोगों को खूब एंटरटेन किया। इस सीरियल के कई किरदार लोगों के मन को छू गए। इनमें से एक था ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार, जिसे टीवी एक्टर अनुपम श्याम ने निभाया था। अनुपम श्याम अपने इस रोल से घर-घर में फेमस हो गई थे। अनुपम श्याम के फैंस उनकी जबरदस्त तारीफ करते रहते है, लेकिन इन दिनों फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे है। बताया जा रहा है कि अनुपम श्याम को मुंबई के गोरोगांव के लाइफलाइन अस्पताल भर्ती कराया गया है। हालात गंभीर है इसलिए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है।
बताया जा रहा है कि अनुपम शेखर को किडनी से संबंधित बीमारी है। खबर है कि अनुरम श्याम देर रात गिर गए थे। इस बात की जानकारी फिल्ममेकर एस रामचंद्रन ने दी। उन्होंने ट्वीट के लिए अनुपम शेखर के इलाज के लिए आमिर खान और सोनू सूद से मदद मांगी। रामचंद्रन ने अपने ट्वीट में लिखा- 'एक्टर अनुपम श्याम आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने व्हाट्सऐप ग्रुप में मदद मांगी है। उन्होंने इसमें आमिर खान (Aamir Khan) और सोनू सूद (Sonu Sood) को भी टैग किया गया है।'
He is at the Lifeline Hospital, Goregaon https://t.co/grPlyvIs08
— S Ramachandran (@indiarama) July 28, 2020
आपको बता दें कि अनुपम श्याम ने कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया है। जिसमें 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'परजानिया', 'लज्जा', 'नायक', 'दुबई रिटर्न्स', 'शक्ति: द पावर' जैसी और भी कई प्रोजेक्ट्स शामिल है। अनुपम श्याम के हॉस्पिटल में एडमिट होने का पता जब बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) को चला तो उन्होंने तुरंत रामचंद्रन से संपर्क किया। बताया जा रहा है कि मनोज बाजपेयी ने अनुपम श्याम का इलाज कराने की जिम्मेदारी ली है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। आपको बताते चलें कि अनुपम श्याम ने मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में काम किया था। अनुपम श्याम साल 2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन के भी समर्थक रहे थे।