पिता बने Pavitra Rishta 2 के एक्टर शाहीर शेख, Ruchikaa Kapoor ने दिया बेटी को जन्म

एक्टर शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) और उनकी पत्नी रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) माता-पिता बन गए हैं। रुचिका कपूर ने एक बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने अपने पहले बच्चे को शुक्रवार की रात वेलकम किया है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने घर आए नन्हें मेहमान के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।;

Update: 2021-09-11 10:54 GMT

एक्टर शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) और उनकी पत्नी रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) माता-पिता बन गए हैं। रुचिका कपूर ने एक बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने अपने पहले बच्चे को शुक्रवार की रात वेलकम किया है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने घर आए नन्हें मेहमान के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। जैसे ही इस बात की सूचना एक्टर के फैन्स को मिली तो सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ सी आ गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार की रात रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) ने बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले, उनके गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके दोस्तों और फैन ने शेयर की थी।   'महाभारत' में अर्जून को किरदार निभाकर शाहीर घर-घर में फेमस हो गए थे। नवंबर 2020 में उन्होंने रुचिका से शादी कर ली थी। 

शाहीर के  वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' के नए सीजन में नजर आ रहे हैं। वह जल्द ही 'पवित्र रिश्ता 2' में मानव के रूप में दिखाई देंगे, जो 15 सितंबर से Zee5 पर स्ट्रीम होगा। इस शो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की अर्चना  के रूप में फिर से वापसी करेंगी।

यह शो 2009 में आया था, 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत सिंह राजपूत ने मानव का किरदार निभाया था, सुंशांत भले ही इस दुनिया में न हो, लेकिन जैसी ही पवित्र रिश्ते का नाम आता है तो उनका किरदार नजर आने लगता है। सुशांत सिंह राजपूत को इस शो से काफी सफलता मिली थी। 


Tags:    

Similar News