जानिए, Valentine Day पर सपना चौधरी का क्या मिला Gift ?, पति वीर साहू पर लुटाया जमकर प्यार
Sapna Choudhary: शादी के बाद सपना चौधरी का ये दूसरा वैलेंटाइन है। सपना चौधरी ने पिछले साल 24 जनवरी में हरियाणवी सिंगर वीर साहू के साथ शादी की थी।;
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया की क्वीन कही जाती है। सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ती जा रही है। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सपना चौधरी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती है। उनके हर एक पोस्ट शेयर के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है। इन दिनों सपना चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी ने वैलेंटाइन पर मिले गिफ्ट को शेयर किया है।
शादी के बाद सपना चौधरी का ये दूसरा वैलेंटाइन है। सपना चौधरी ने पिछले साल 24 जनवरी में हरियाणवी सिंगर वीर साहू के साथ शादी की थी। ये शादी गुपचुप तरीके से की गई। शादी को लेकर बताया गया कि वीर साहू के रिश्तेदारी में किसी का निधन हो गया था, जिसकी वजह से ये शादी सादगी से भरी रही। हाल ही में सपना चौधरी ने शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करते हुए फोटोज भी शेयर किए थे। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए।
सपना चौधरी और वीर साहू ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया और फिर शादी की। शादी का खुलासा तब हुआ जब दोनों का एक बेटा हुआ। वैलेंटाइन के मौके पर वीर साहू ने सपना चौधरी को खास तोहफा दिया। ये तोहफा लड़कियों का काफी पसंद आता है। दरअसल, वीर साहू ने सपना चौधरी को फूलों का गुलदस्ता गिफ्ट में दिया। इसकी बूमरिंग वीडियो सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। ये वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।