करीना कपूर के 'छम्मक छल्लो' से अलग है रेणुका पवार का ये गाना, डीजे न बजने पर सपना चौधरी ने किया हंगामा

Sapna Choudhary Ke Gane And Renuka Panwar Songs: एक बार फिर सपना चौधरी और रेणुका पवार साथ में नजर आ रही है। सपना चौधरी के इस नए हरियाणवी गाने का नाम 'छम्मक छल्लो' है।;

Update: 2021-03-15 05:33 GMT

हरियाणवी सुपरस्टार सपना चौधरी का हर एक हरियाणवी गाना वायरल होता रहता है। सपना चौधरी का एक और नया गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में सपना चौधरी और रेणुका पवार साथ में नजर आ रही है। सपना चौधरी के इस नए हरियाणवी गाने का नाम 'छम्मक छल्लो' है। ये गाना करीना कपूर खान के 'छम्मक छल्लो' से बिल्कुल अलग है। गाने में हरियाणवी स्टार केडी भी नजर आ रहे है। इस गाने के बोल आमिन भरोहदी ने लिखए है, जबकि संगीत गुलशन म्यूजिक ने दिया है।

सपना चौधरी और रेणुका पवार हरियाणवी इंडस्ट्री की जान कही जाती है। दोनों जब भी साथ में आती है, तो धमाल मचा देती है। 'छम्मक छल्लो' गाने ने भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इससे पहले रेणुका और सपना का एक हरियाणवी गाना 'पायल चांदी की' रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया। गाने में सपना चौधरी और रेणुका पवार दोनों ही घाघरे में नजर आई। इस गाने को भी लोग जमकर देख रहे है।

Full View

आपको बता दें कि सपना चौधरी का हाल ही में हरियाणवी गाना 'गुंडी' रिलीज हुआ था। इस गाने ने 24 घंटे के अंदर 15 लाख से ज्यादा व्यूज बटोरे। सपना के नए गाने को देखने का सिलसिला अभी भी जारी है। वहीं रेणुका पवार की बात करें तो रेणुका पवार का भी हाल ही में हरियाणवी गाना 'हलवा शरीर' रिलीज हुआ। इस गाने में एक्ट्रेस गोरी नागौरी और केडी की जोड़ी देखने को मिली। दोनों ही गानों पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे है।

Tags:    

Similar News