Swami Om passes away: नहीं रहे 'बिग बॉस 10' के कंटेस्टेंट स्वामी ओम, कोरोना के बाद पैरालाइज्ड हो गया था आधा शरीर
Swami Om passes away: स्वामी ओम के निधन की जानकारी उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन ने दी। अर्जुन ने बताया उन्हें कुछ दिन पहले पैरालिसिस का अटैक आया था। कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी।;
'बिग बॉस 10' (Bigg Boss) के कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम (Swami Om) का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो कई महीनों से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। तीन महीने पहले ही स्वामी ओम के कोरोना पॉजीटिव होने की खबर सामने आई थी और फिर पैरालिसिस होने की खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। जिसके बाद अब उनके निधन की खबर सामने आई है।
स्वामी ओम के निधन की जानकारी उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन ने दी। अर्जुन ने बताया उन्हें कुछ दिन पहले पैरालिसिस का अटैक आया था। कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी। स्वामी ओम ने आखिरी सांस दिल्ली के लोनी स्थित DLF अंकुर विहार के घर में ली। अब उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा।
Sad News. One of the most controversial contestant of BiggBoss ever "Swami Om" who participated in S10 has been passed away. #SwamiOm was ill from few days and was covid positive also. He had suffered paralysis after which his condition had worsened. RIP🙏 pic.twitter.com/kR02KOsyut
— BB_Tak (@Biggboss_Tak1) February 3, 2021
आपको बता दें कि स्वामी ओम अपने बयानों के वजह से काफी चर्चाओं में आते थे। बिग बॉस में स्वामी ओम ने सीजन 10 में बतौर कॉमनर एंट्री ली थी। शो में उनके और वीजे बानी के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। टास्क के दौरान स्वामी ओम ने वीजे के ऊपर पेशाब फेंका था। जिसके बाद 'बिग बॉस' ने स्वामी ओम को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन वो घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें बाहर निकाला।