Bigg Boss OTT 2 में आएगा नया मोड़, वाइल्डकार्ड एंट्री से बढ़ेगा घर का टेंपरेचर

Bigg Boss OTT 2 में जल्द ही वाइल्डकार्ड एंट्री होने वाली है। शो को 2 हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। वीकेंड के वार पर सलमान खान (Salman Khan) ने बताया कि शो को 400 करोड़ मिनट तक देखा गया है।;

Update: 2023-07-09 14:08 GMT

Bigg Boss OTT 2 दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। शो में रोज कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। इस रियलटी शो में प्रतिदिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स ने ऑडियंस को इंटरटेन करने और टास्क जितने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी है, लेकिन अब इनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जहां एक तरफ मेकर्स ने शो को 2 हफ्ते और आगे बढ़ा दिया है। वहीं, दूसरी ओर शो में वाइल्डकार्ड एंट्री होने जा रही है। शो को बढ़ाए जाने की जानकारी सलमान खान ने वीकेंड के वार पर घरवालों को दी। सलमान ने बताया कि शो को 400 करोड़ मिनट तक देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है कि जल्द ही Bigg Boss के घर में वाइल्डकार्ड एंट्री होने वाली है।

Bigg Boss OTT 2 में होने जा रही है वाइल्डकार्ड एंट्री

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शो में एक साथ 3-3 वाइल्डकार्ड एंट्री होगी। यह वाइल्डकार्ड एंट्री घर में पहले से मौजूद कंटेस्टेंट्स के लिए बड़ा चैलेंज साबित होंगे और घर के पूरे नक्शे को बदल के रख देंगे। खबरों के मुताबिक, एक ट्विटर पेज ने यह शेयर किया कि पुनित सुपरस्टार फिर से शो में नजर आ सकते हैं। पुनित सुपरस्टार को बिग बॉस से 24 घंटों के अंदर ही बाहर कर दिया गया था। अब देखना है कि इस बार पुनित कैसी वापसी करते हैं। इस बीच पुनित के सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियोज देखने को मिल रहे हैं।

Also Read: दो हफ्ते के लिए एक्सटेंशन हुआ 'बॉस ओटीटी 2' शो

कौन-कौन ले सकता है वाइल्डकार्ड एंट्री

खबरों की मानें, तो पुनित के अलावा शो में लक पुरसवानी की भी एंट्री हो सकती है। इसके अलावा शफक नाज जो एक्ट्रेस फलक नाज की बहन हैं, उनकी भी बिग बॉस में आने की उम्मीद है। टीवी की जानी-मानी और मोस्ट फेवरेट एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के भी Bigg Boss के घर में आने की बात सामने आ रही है। पलक की एंट्री घर में महत्वपूर्ण होगी।

कब होगा शो का फिनाले

सलमान खान ने जब से शो को बढ़ाने कि घोषणा की है, तब से Bigg Boss OTT 2 के फिनाले की डेट के भी कयास लगने शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है कि बिग बॉस OTT का ग्रैंड फिनाले 13 अगस्त को हो सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है।

Tags:    

Similar News