World Cup 2023: साउथ की फेमस एक्ट्रेस रेखा बोज ने किया बड़ा ऐलान, अगर भारत वर्ल्ड कप जीतेगा तो बिना कपड़ों के...

साउथ की फेमस एक्ट्रेस रेखा बोज ने कहा है कि अगर भारत वर्ल्ड कप 2023 जीतेगा तो वह बिना कपड़ों के बीच पर दौड़ेंगी। जिसके बाद से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।;

Update: 2023-11-17 09:53 GMT

Entertainment News: आईसीसी वलर्ड कप 2023 (World Cup 2023) का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले से भारत के लोगों को काफी उम्मीदें है। क्रिकेट फैंस मैच को लेकर काफी उत्साहित है और उन्हें इंडियन क्रिकेट टीम पर पूरा भरोसा है कि वलर्ड कप 2023 का खिताब भारत अपने नाम करेगा। प्रधानमंत्री भी इस मुकाबले को देखने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम जाएंगे। इसी बीच साउथ की फेमस एक्ट्रेस रेखा बोज (Rekha Boj) ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है। जिसके बाद से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 

दरअसल, तेलगु एक्ट्रेस रेखा बोज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतती है तो वो बिना कपड़ों के  विशाखापत्तनम में बीच पर दौड़ लगाएंगी। इसके बाद से नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है और वह इसे 'पब्लिसिटी स्टंट' बताते हुए नजर आ रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा, 'आपको शर्म आनी चाहिए'। दूसरे ने लिखा, 'यह हमारी संस्कृति नहीं है'। तीसरे यूजर ने लिखा- '2011 में पूनम पांडे भी यही बात कहती हैं। क्योंकि यह प्रचार के लिए है।' 



एक्ट्रेस रेखा बोज को 'कालाय तस्मै नमः', 'मंगल्यम', 'दामिनी विला' जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप में अब तक लगातार 10 मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम टूर्नामेंट में अब तक एकमात्र अजेय टीम है। भारत 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी वलर्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। टीम अपनी धरती पर एक बार फिर विश्व कप जीतकर 2011 का इतिहास दोहराने की कोशिश करेगी। 


ये भी पढ़ें- Sunny Leone Viral Video: धार्मिक हुईं Sunny Leone

Tags:    

Similar News