Happy Birthday Akshay Kumar: आज अक्षय कुमार का जन्मदिन है, जानें इनके करियर से जुड़ी बातें

Happy Birthday Akshay Kumar: आज बॉलीवुड में ‘खिलाड़ी’ के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का जन्मदिन है। आज अक्षय अपने जीवन के 55वां साल पूरा कर रहे हैं। जानें इनसे करियर के बारे में...;

Update: 2023-09-08 23:30 GMT

Happy Birthday Akshay Kumar: आज बॉलीवुड में ‘खिलाड़ी’ के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का जन्मदिन है। आज अक्षय अपने जीवन के 55वां साल पूरा कर रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब (Punjab) के मशहूर धार्मिक शहर अमृतसर (Amritsar) में हुआ था।

बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार का वास्तविक नाम राजीव भाटिया है। अपने 30 सालों के फिल्मी करियर में अक्षय ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अक्षय कुमार ने अब तक दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो फिल्म फेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं। भारत सरकार ने इन्हें 2009 में देश का सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था। फोर्ब्स (Forbes) ने खिलाड़ी कुमार को 2015 से 2020 तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं की सूची में शामिल किया। 2019 और 2020 के बीच दोनों सूचियों में एकमात्र भारतीय शख्स थे। हाल ही में अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता भी मिली है।

1991 में अक्षय ने की थी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म सौगंध से की थी, जो फ्लॉप रही। इसके एक साल बाद एक्शन थ्रिलर फिल्म खिलाड़ी से उन्हें पहली सफलता मिली, जिसके बाद ये 1990 के दशक में एक्शन स्टार के रूप में स्थापित हो गए। इसके बाद मोहरा (1994), जानवर (1999) और खिलाड़ी फिल्मों की कई श्रृंखला की। इसके बाद इन्होंने दिल्लगी (1994), धड़कन (2000), अंदाज (2003), बरसात (2004) और नमस्ते लंदन (2007) जैसी रोमांटिक फिल्में की।

'अजनबी' और 'गरम मसाला' के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार जीते

इसके अलावा हेरा फेरी (2000), मुझसे शादी करोगी (2004), फिर हेरा फेरी (2006), भूल भूलैया (2007) सिंह इज किंग (2008) और ओएमजी (2012) जैसी कई कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया। हाल ही में इस फिल्म का सीक्वल ओएमजी-2 भी रिलीज हुआ, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अक्षय ने फिल्म अजनबी (2001) में निगेटिव रोल और गरम मसाला (2004) में हास्य भूमिका के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार भी जीते।

6 अक्टूबर को रिलीज होगी अक्षय की अगली फिल्म 

गौरतलब है कि अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है, जिसका टीजर कल यानी 7 सितंबर को जारी किया गया है। यह फिल्म पश्चिम बंगाल के रानीगंज कोलफील्ड में एक रियल लाइफ इंसिडेंट और दिवंगत जसवंत सिंह गिल पर आधारित है, जिन्होंने भारत के कोल रेस्क्यू मिशन को लीड किया था। फिल्म में अक्षय कुमार ने ही वीर जसवन्त सिंह गिल की भूमिका निभाई है।

Also Read: आज आशा भोंसले का जन्मदिन है, जानें इनसे जुड़े कुछ मशहूर किस्से

Tags:    

Similar News