इन सेलेब्स ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए किया कुछ ऐसा, देखकर आप भी करना चाहेंगे
पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे (Valentine Day) का क्रेज देखने को मिलता है। प्यार करने वाले कपल के लिए यह दिन बहुत खास होता है। इस दिन हर लव बर्ड्स एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई इस दिन को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। वहीं शादी के बाद वैलेंटाइन डे के मनाने का स्टाइल कुछ और होता है।;
पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे (Valentine Day) का क्रेज देखने को मिलता है। प्यार करने वाले कपल के लिए यह दिन बहुत खास होता है। इस दिन हर लव बर्ड्स एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई इस दिन को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। वहीं शादी के बाद वैलेंटाइन डे के मनाने का स्टाइल कुछ और होता है। अगर आपकी भी शादी के बाद यह वैलेंटाइन डे है तो आप इसे स्पेशल बना सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे शादी के बाद का यह दिन यादगार हो जाएगा।
इस वैलेंटाइन आप अपने लाइफ पार्टनर के नाम का टैटू बनाकर पार्टनर को खुश कर सकते हैं और इस तरह आप उनके लिए और भी स्पेशल हो जाएंगे। प्यार जाहिर करने का यह तरीका कुछ नया नहीं है। इससे पहले भी कई सेलेब्स इस टिप्स को अपना चुके हैं।
गुरमीत और देबिना- देबिना और गुरमीत टेलीविज़न इंडस्ट्री के पावर कपल हैं और फैंस को कपल गोल्स देते हैं। लोगों को यह जोड़ी काफी जोड़ी फैंस को बहुत पसंद है। गुरमीत ने शादी से पहले ही अपनी कलाई पर देबिना के नाम का टैटू बनवा लिया था। लेकिन आप इस टिप्स को शादी के बाद वैलेंटाइन पर अपना सकते हैं। यह आपके पार्टनर को स्पेशल फील देगा।
रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़- शादी के बाद रोहनप्रीत ने नेहा के लिए वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार का इजहार टैटू बनवाकर किया था। उन्होंने अपने हाथ पर Nehu's Man लिखवाया था।
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय- किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने एक दूसरे के लिए टैटू बनवाया है। कपल हाल ही में पेरेंट्स बने हैं।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी- सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज से यह कपल हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहते हैं। दोनों अपने प्यार का इजहार करने में हिचकिचाते नहीं हैं। वहीं प्रिंस ने अपनी गर्दन पर युविका का नाम हिंदी में लिखावाया है।
शीना बजाज- टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस वैलेंटाइन डे के मौके पर ब्वॉयफ्रेंड रोहित पुरोहित को एक टैटू का गिफ्ट दिया था। आप भी शादी के बाद इस टिप्स को अपनाकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।
अनीता हसनंदानी- टीवी एक्ट्रेस अनीता ने अपने पति के प्रति अपने प्यार को दिखाने के लिए रोहित के नाम के पहले लेट्टेर का टैटू अपनी कलाई पर बनवाया था।