25 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करना चाहते थे Vijay Sethupathi, एक्टर ने बताई ये बड़ी वजह!

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने एक्ट्रेस कृति शेट्टी के साथ काम करने से क्यों मना कर दिया था। इससे पहले दोनों ने साउथ फिल्म उप्पेना' (Uppena) में भी काम किया है। जिसमें वह पिता-बेटी के किरदार निभाते हुए नजर आए थे।;

Update: 2023-09-28 10:21 GMT

Entertainment News: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने एक्ट्रेस कृति शेट्टी के साथ काम करने से क्यों मना कर दिया था। इससे पहले दोनों ने साउथ फिल्म उप्पेना' (Uppena) में भी काम किया है। जिसमें वह पिता-बेटी के किरदार निभाते हुए नजर आए थे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी फिल्म 'लाभम' फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने खुलासा किया है कि फिल्म मेकर्स कृति शेट्टी के साथ उनकी जोड़ी को दिखाना चाहते थे। वह कृति शेट्टी के साथ फिल्मी पर्दे पर रोमांस नहीं कर सकते थे, इसलिए उन्होंने एक्ट्रेस के साथ काम करने से मना कर दिया था। उनका कहना है कि कृति शेट्टी उनके लिए बेटी की तरह है। वह उनके साथ ऑनस्क्रीन रोमांस नहीं कर सकते थे।

एक साथ चल रही थी दोनों फिल्म की शूटिंग 

खबरों की मानें तो  एक्टर ने कहा कि जब वह अपनी फिल्म 'लाभम' की शूटिंग कर रहे थे तो तो फिल्म मेकर्स ने उन्हें कहा कि वे फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए कृति शेट्टी को लेने की सोच रहे हैं। उस समय 'उप्पेना' भी बन रही थी। 'उप्पेना' में कृति शेट्टी ने उनकी बेटी की भूमिका निभाई थी। ये ही वजह कि उन्होंने मेकर्स को तुरंत मना कर दिया और कहा कि वह उस एक्ट्रेस के साथ रोमांस कैसे कर सकते हैं। जिनके साथ वह अपनी दूसरी फिल्म में पिता-बेटी का किरदार निभा रहे हैं। ये ही नहीं दोनों फिल्मों की शूटिंग एक साथ हो रही थी। यह एक बेहद अजीब सा अनुभव होता।

45 साल के है विजय सेतुपति 

बता दें कि साउथ एक्टर विजय सेतुपति की उम्र 45 साल है। वहीं कृति शेट्टी की उम्र की बात करें तो वह केवल 20 साल की हैं। दोनों के बीच करीब 25 साल का फासला है। खबरों की मानें तो दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी विजय सेतुपति एक्ट्रेस के साथ रोमांस नहीं करना चाहते थे। हालांकि, कृति शेट्टी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

जवान को लेकर हो रही एक्टर की तारीफ 

बता दें कि हाल ही में विजय सेतुपति शाहरुख खान के साथ 'जवान' फिल्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। विजय फिल्म की सफलता को लेकर काफी खुश हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 

ये भी पढ़ें- Animal Teaser : रिलीज हुआ एनिमल का धमाकेदार टीजर

Tags:    

Similar News