हरियाणवी रंग में रंगे 'कच्चा बादाम' वायरल सॉन्ग ने जीता लोगों का दिल, व्यूज पहुंचे 16 मिलियन के पार

Haryanavi Song 2022: सोशल मीडिया (Social Media) किसी भी साधारण इंसान को रातों रात स्टार बना देती है। ऐसा ही कुछ हुआ भुबन बादायकर (Bhuban Badyakar) के साथ। भुबन के कच्चा बादाम गाने ने उन्हे स्टार बना दिया। हाल ही में इस गाने का हरियाणवी वर्जन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।;

Update: 2022-02-11 10:11 GMT

Haryanavi Song 2022: सोशल मीडिया (Social Media) किसी भी साधारण इंसान को रातों रात स्टार बना देती है। ऐसा ही कुछ हुआ भुबन बादायकर (Bhuban Badyakar) के साथ। भुबन पश्चिम बंगाल (West Bengal) के एक छोटे से कस्बे में मूंगफली बेचा करते थे। मूंगफली (Ground Nuts) बेचने के दौरान जिस गाने को वह गाया करते थे वो 'कच्चा बादाम' (Kacha Badam) गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड (Trending On Social Media) कर रहा है। इस एक गाने ने भुबन को रातों रात स्टार बना दिया है। सोशल मीडिया पर रील्स और स्टोरी के रूप में ये गाना हर जगह छाया हुआ है।

इस गाने की पॉपुलैरिटी को देखकर कुछ दिनों पहले इसका हरियाणवी वर्जन रिलीज किया गया। लोगों को कच्चा बादाम गाने का हरियाणवी वर्जन (Kacha Badam Haryanvi Version) इतना पसंद आया है कि कुछ ही दिनों में इस गाने के व्यूज 16 मिलियन के पार चले गए हैं। इस गाने को 5 फरवरी को बाजेवाला रिकॉर्ड्स हरियाणवी (Bajewala Records Haryanvi) नाम के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे अबतक 16,274,189 बार देखा जा चुका है। इस गाने को भुबन के साथ अमित ढुल (Amit Dhull) ने साथ मिलकर गाया है। इस गाने में भुबन के साथ निशा भट्ट (Nisha Bhatt) नजर आ रही हैं।

Full View

'कच्चा बादाम' गाना मूल रूप से बंगाली भाषा में गाया गया था। लेकिन जब ये गाना सोशल मीडिया पर आया तब हर भाषा के लोगों को ये पसंद आया। इस गाने के हरियाणवी वर्जन को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पसंद करने के साथ-साथ लोग इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। किसी सोशल मीडिया यूजर ने गाने के कमेंट सेक्शन में लिखा, "कसम से छा गए गुरु। इसके साथ ही तमिलनाडु के लोगों ने भी इस गाने की तारीफ की है। इसके साथ ही कई लोगों ने इसे रानू मंडल, सहदेव दिर्दो और टोनी कक्कड़ से अच्छा बताया है। 

Tags:    

Similar News