Haryana: अनलोक के पहले ही दिन 310 नए केस मिले
Haryana: प्रदेश में रिकॉर्ड 310 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2400 के पार पहुंच गई है।;
Haryana: प्रदेश में सोमवार को रिकॉर्ड 310 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2400 के पार पहुंच गई है। प्रदेश में अनलॉक के पहले दिन ही 17 जिलों में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें गुरुग्राम 129, फरीदाबाद 45, रोहतक 32, सिरसा 28, सोनीपत 21, कैथल-पलवल-भिवानी 11-11, चरखी दादरी-हिसार 7-7, करनाल 6, झज्जर 4, फतेहाबाद-नूंह-जींद कुरुक्षेत्र 2-2 और पंचकूला में 1 मामला सामने आया है।
इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2419 पर पहुंच गई है। वहीं 7 लोग ठीक होकर घर पहुंचे हैं। प्रदेश में अब तक 1061 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अब 1280 से अधिक एक्टिव मरीज बचे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। तीन-चार दिन से मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रदेश में डबलिंग रेट 8 दिन पर आ गया है, जबकि रिकवरी रेट 47.78 फीसदी पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संग्दिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 121779 पर पहुंच गया है। जिनमें 114792 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 4631 की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
17 जिलों में मामले
गुरुग्राम 129, फरीदाबाद 45, रोहतक 32, सिरसा 28, सोनीपत 21, कैथल-पलवल-भिवानी 11-11, चरखी दादरी-हिसार 7-7, करनाल 6, झज्जर 4, फतेहाबाद-नूंह-जींद कुरुक्षेत्र 2-2 और पंचकूला में 1 मामला सामने आया। पलवल में 3, पानीपत में 2 और सिरसा में 2 लोग ठीक होकर घर पहुंचे, प्रदेश में अब 1280 से अधिक एक्टिव मरीज मिले।
सोनीपत : एक कॉलोनी के 16 संक्रमित मिले
सोनीपत में मिले 21 केसों में 16 एक ही कॉलोनी से हैं। यह खतरा बढ़ाने वाली बात है। यहां की फूफा कॉलोनी में ये संक्रमित मिले हैं। वहीं, सिरसा में मिले संक्रमितों में 15 का कनेक्शन मुंबई से जुड़ा है। ये लोग हाल ही में मुंबई से लौटे थे। सिरसा में दो हवालाती भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दूसरी ओर हरियाणा पुलिस की 2 महिला पुलिस कर्मचारी संक्रमित पाई गई हैं। इन सभी को आइसोलेट कर दिया है और इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।