Coronavirus : बिहार से मदरसे में पढ़ने आया था 9 वर्ष का बच्चा, कोरोना वायरस से हुआ संक्रमित
Coronavirus : प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, गुरुवार को पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक मामला कैथल जिले में तो चार मामले अम्बाला के हैं। इन नए मामलों के साथ अब राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 159 पहुंच गई है। वहीं, कैथल में संक्रमित मिला मरीज 9 वर्षीय बच्चा है, जो बिहार का रहने वाला है और मदरसे में पढ़ने के लिए कैथल से आया था। बच्चा मदरसा संचालक के संपर्क में आया था, जो निजामुद्दीन मरकज से लौटा था।;
Coronavirus : प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, गुरुवार को पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक मामला कैथल जिले में तो चार मामले अम्बाला के हैं। इन नए मामलों के साथ अब राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 159 पहुंच गई है।
वहीं, कैथल में संक्रमित मिला मरीज 9 वर्षीय बच्चा है, जो बिहार का रहने वाला है और मदरसे में पढ़ने के लिए कैथल से आया था। बच्चा मदरसा संचालक के संपर्क में आया था, जो निजामुद्दीन मरकज से लौटा था। इसके बाद कैथल में पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो हो गई है। वहीं अम्बाला में अब तक मिले 7 मरीजों में से 5 जमाती हैं।
अब कुल 107 जमाती संक्रमित
हरियाणा में अब संक्रमित मिले जमातियों की संख्या 107 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले की है। यहां कुल 37 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 27, गुरुग्राम में 14, अम्बाला में 5, भिवानी में 2, कैथल में 1, फरीदाबाद में 17, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1, सोनीपत 1 लोग संक्रमित हैं, जो मरकज से आए हुए थे। सभी धर्म प्रचार का काम कर रहे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया है।
10 विदेशी 61 बाहरी राज्यों से
हरियाणा में मिले संक्रमित मरीजों में 10 विदेशी और 61 बाहरी राज्यों के हैं। इनमें श्रीलंका से 6, नेपाल, थाइलैंड, इंडोनेशिया व साउथ अफ्रीका का एक-एक नागरिक शामिल है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के 11, हिमाचल प्रदेश के 10, तमिलनाडु के 7, पचिश्म बंगाल के 4, केरला के 5, बिहार के 8, तेलंगाना के 2, आंध्र प्रदेश से 2, महाराष्ट्र व जम्मू के 3-3, मध्यप्रदेश के 2 और पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का एक-एक नागरिक संक्रमित है।