Haryana Assembly Election : कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर का बड़ा आरोप, पार्टी ने 90 में से 22 सीटें बेचीं हैं

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी ने 22 सीटें बेची हैं।;

Update: 2019-10-10 11:50 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने संगीन आरोप लगाए हैं। अशोक तंवर ने कहा कि टिकट आवंटन में रुपयों का लेन-देन हुआ है। कांग्रेस ने 90 में से 22 सीटें बेचीं हैं। 
हरियाणा में चुनावों के मद्देनजर बुधवार को अशोक तंवर यमुना नगर पहुंचे। जहां पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस के ऊपर संगीन आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस के टिकट वितरण में रुपयों का लेन-देन हुआ है। उनके पास 22 टिकटों को रुपयों में बेचे जाने की सूचना है।

जेजेपी का भी देंगे साथ

इस दौरान पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए अशोक तंवर ने कहा कि जेजेपी अभी नई पार्टी है। लेकिन उसमें जो भी अच्छे उम्मीदवार होंगे उनका समर्थन करेंगे। प्रदेश में अच्छे उम्मीदवारों को वो समर्थन देंगे। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News