हरियाणा कांग्रेस में बगावत, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने दिया इस्तीफा

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर मतदान में महज 15 दिन बचे हैं। लेकिन प्रदेश कांग्रेस में बगावत खत्म नहीं हो रही है। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चुनावों से ठीक पहले दूसरी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।;

Update: 2019-10-05 09:19 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अशोक तंवर ने पार्टी से शनिवार दोपहर इस्तीफा दिया है। प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद पत्र कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेज दिया है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों से ठीक पहले अशोक तंवर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। इसके बाद टिकट वितरण में भी उनके सुझावों को नहीं माना गया। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा खेमे की हर बात को प्राथमिकता दी गई। ऐसे में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक अशोक तंवर जल्द जेजेपी-भाजपा में से किसी का दामन थाम सकते हैं।

एक दिन पहले दिया था पदों से इस्तीफा

हरियाणा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने एक दिन पहले शुक्रवार को सभी पदों से इस्तीफा दिया था। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था। लेकिन एक दिन बाद ही प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। 


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News