हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं बबीता फौगाट, नौकरी से दिया इस्तीफा

भारतीय महिला पहलवान बबीता फौगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। चुनावों से ठीक पहले पहलवान ने पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा की नेता के नौकरी से इस्तीफा देने के बाद चुनाव लड़ने के संकेत मिल रहे हैं।;

Update: 2019-09-12 07:07 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय महिला पहलवान बबीता फौगाट ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा में शामिल होने के बाद पुलिस की नौकरी से पहलवान ने इस्तीफा दिया है। ऐसे में भारतीय महिला पहलवान भिवानी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। बबीता फौगाट ने कहा कि भाजपा की सदस्यता लेने के बाद दो पदों पर रहना ठीक नहीं था। ऐसे में नौकरी से इस्तीफा दिया है। मालूम हो कि बबीता सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थीं।

सक्रिय राजनीति के संकेत

पहलवान बबीता फौगाट ने इस्तीफे के बाद साफ कर दिया है कि वो अब सक्रिय राजनीति में रहेंगी। राजनीति पर फोकस करने के लिए नौकरी से इस्तीफा दिया है। ताकि 29 वर्षीय पहलवान लोगों के बीच रहकर सक्रिय रूप में कार्य कर सके। हालांकि पहले भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कश्मीर से बहू लाने के बयान का समर्थन कर इसके संकेत दिए थे।

12 अगस्त को भाजपा की सदस्यता ली

कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीतने वाली बबीता ने 12 अगस्त को भाजपा की सदस्यता ली थी। पिता महावीर फौगाट की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुई थी। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया था। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News