भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी हाईकमान को दिखाए बगावती तेवर, बनाई 36 सदस्यीय कमेटी
हरियाणा (Haryana) के पूर्व मुख्यमंत्री (Ex Chief Minister) और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने एक बार फिर 36 सदस्यीय कमेटी के बहाने हाईकमान को बगावती तेवर दिखाए हैं। बीते रविवार को उन्होंने रोहतक में महापरिवर्तन रैली में एक कमेटी की घोषणा की थी जिसमें उनकी भावी रजानीति के दशा और दिशा का जिक्र किया गया था। शुक्रवार (23 अगस्त) को उस कमेटी को घोषित कर दिया।;
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता (Congress Leader) भूपेंद्र हुड्डा ने एक बार फिर 36 सदस्यीय कमेटी के बहाने हाईकमान को बगावती तेवर दिखाए हैं। बीते रविवार को उन्होंने रोहतक (Rohtak) में महापरिवर्तन रैली में एक कमेटी की घोषणा की थी जिसमें उनकी भावी रजानीति के दशा और दिशा का जिक्र किया गया था। शुक्रवार (23 अगस्त) को उस कमेटी को घोषित कर दिया।
इस 36 सदस्यीय कमेटी के जरिए हु्ड्डा ने हाईकमान को यह दिखाने की कोशिश की है कि सूबे के बड़े कांग्रेसी नेताओं का समर्थन उन्हें हासिल है। इस कमेटी में दस विधायक समेत, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व संसदीय सचिव और अन्य कई अन्य नेता शामिल हैं।
कमेटी को जरिए हुड्डा ने जातीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इसमें एक जाति विशेष नहीं बल्कि हर वर्ग और हर क्षेत्र के कांग्रेस नेता साथ हैं। हुड्डा ने कमेटी के जरिए हाईकमान को यह भी बताने की कोशिश कि वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा संभालने में सक्षम हैं।
हुड्डा के मुताबिक यह 36 सदस्यीय कमेटी प्रदेश से भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरी ताकत से तुरंत काम पर जुटेंगे ताकि हरियाणा में लोगों की ऐसी सरकार बने जो सभी वर्गों के हित में काम करे और प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखे।
खबरों के मुताबिक इस कमेटी के अध्यक्ष का जिम्मा पूर्व मंत्री हर मोहिंदर सिंह चट्ठा संभालेंगे जबकि संयोजक का विधायक उदय भान होंगे। अन्य सदस्यों में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व स्पीकर व विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादयान, पूर्व स्पीकर व विधायक कुलदीप शर्मा भी शामिल हैं।
खबरों के मुताबिक इस कमेटी के अध्यक्ष का जिम्मा पूर्व मंत्री हर मोहिंदर सिंह चट्ठा संभालेंगे जबकि संयोजक का विधायक उदय भान होंगे। अन्य सदस्यों में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व स्पीकर व विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादयान, पूर्व स्पीकर व विधायक कुलदीप शर्मा भी शामिल हैं।
इसके अलावा विधायक करण सिंह दलाल, श्रीकृष्ण हुड्डा, आनंद सिंह दांगी, जगबीर मालिक, गीता भुक्कल, जयवीर वाल्मिकी, शकुंतला खटक, ललित नागर कमेटी मे सदस्य के रूप में शामिल हैं। वहीं पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, राव धर्मपाल सिंह, पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व सांसद शादी लाल बत्रा, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, पूर्व सीपीएस दिल्ली राम बाजीगर, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद कैलाशों सैनी, पूर्व सांसद रंजीत सिंह, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, पूर्व मंत्री आफताब अहमदपूर्व विधायक राम निवास घोड़ेला, पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर, पूर्व सीपीएस शारदा राठौड़, पूर्व विधायक राम शर्मा, पूर्व सीपीएस अनिल ठक्कर, डॉ. के वी सिंह, वीरेंद्र मराठा, अनिल शोरेवाल, पूर्व विधायक प्रलहाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक देवराज दीवान और पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी भी शामिल हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App