सोनिया गांधी से भूपेंद्र हुड्डा ने की मुलाकात, अशोक तंवर बोले जिसको रोना है रोता रहे
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election) से पहले कांग्रेस (Congress) का शीर्ष नेतृत्व में प्रदेश में चल रही गुटबाजी को दूर करने में जुट गया है। पूर्वमुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) को दिल्ली बुलाकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Ganshi) ने मुलाकात की है।;
प्रदेश में चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) में गुटबाजी को खत्म करने के लिए पार्टी ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने गुरुवार को कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। गुलाब नबी आजाद की मौजूदगी में बंद कमरे में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने बैठक की है।
कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष की कर सकती है घोषणा
प्रदेश में गुटबाजी को दूर करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को बदला जा सकता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात के बाद जल्द नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा किए जाने की संभावना है। कुमारी शैलेजा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
अशोक तंवर के तेवर सख्त
जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बुलाकर सोनिया गांधी ने मुलाकात की है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के तेवर सख्त हैं। प्रदेश अध्यक्ष बदलने की कोशिशों में लगे नेताओं पर निशाना साधते हुए अशोक तंवर ने कहा कि जिसे रोना है रोता रहे। पांच साल से अध्यक्ष बदलवाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App