CAA Protest पर परिणीति चोपड़ा को ट्वीट करना पड़ा भारी, हरियाणा ब्रांड एंबेसडर के पद से कटा पत्ता, पढ़ें पूरा मामला
सीएए विरोध पर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को ट्वीट करना भारी पड़ गया है। परिणीति चोपड़ा को हरियाणा सरकार के 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है।;
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर पूरे देश आक्रोश में जल रही है। जहां एक तरफ हिंसा और आगजनी का विरोध प्रदर्शन चल रहा तो वहीं दूसरी तरफ सीएए विरोध के बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को ट्वीट करना भारी पड़ गया है।
अभिनेत्री ने 17 दिसंबर को ट्वीट कर कहा था, "जब भी एक नागरिक अपना विरोध करना चाहेगा और यह सब होगा तो सीएए को भूलो, हमें चाहिए कि ऐसा बिल पास करे, जिसमें हम देश को आगे से लोकतांत्रिक ना बता पाएं! अपनी बात कहने के लिए मासूम लोगों को मारना बर्बता है"
इंडिया टाइम्स डॉट कॉम के अनुसार, परिणीति चोपड़ा को हरियाणा सरकार के 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया था। जिन्हें अब हटा दिया गया है। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधारिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
आपको बता दें कि परिणीति ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जिनको काम से निकाला गया है। कुछ दिनों पहले ही क्राइम सीरीज 'सावधान इंडिया' के हॉस्ट सुशांत सिंह नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में मुंबई में हुई रैली का हिस्सा बनने के एक दिन बाद ही उसे स्टार भारत चैनल से बाहर निकाल दिया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App