कैप्टन अभिमन्यु: हरियाणा सरकार के वो वित्त मंत्री जिन्होंने आईएएस बनने के बजाय चुनी समाज सेवा
कैप्टन अभिमन्यु(Captain Abhimanyu) हरियाणा भाजपा के एक युवा और प्रभावशाली नेता हैं। हरियाणा (Haryana Government) की मौजूदा खट्टर सरकार में वित्तमंत्री (finance minister) कैप्टन अभिमन्यु जमीनी मुद्दों को लेकर अपनी गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं।;
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार में कैप्टन अभिमन्यु(Captain Abhimanyu) आठ विभागों (Finance Minister Haryana) के कैबिनेट मंत्री हैं। उनके पास वित्त, राजस्व और आपदा प्रबंधन, उत्पाद शुल्क और कराधान, कानून और विधान, संस्थागत वित्त और ऋण नियंत्रण सहित अन्य विभागों की जिम्मेदारी है।
कैप्टन अभिमन्यु हरियाणा भाजपा के एक युवा और प्रभावशाली नेता हैं, जो उत्तर भारत की कृषि अर्थव्यवस्था और जमीनी मुद्दों को लेकर अपनी गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं। हरियाणा की राजनीति में उनकी धाक तेजी से बढ़ रही है। इसका संकेत इस बात से मिलता है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कैप्टन अभिमन्यु को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी।
कैप्टन अभिमन्यु का प्रारंभिक जीवन
अभिमन्यु सिंधू का जन्म 18 दिसंबर, 1967 को हिसार जिले के खंडा खेरी गांव में एक जाट परिवार में हुआ था। इनके पिता चौधरी मित्रसेन आर्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और मां परमेश्वरी देवी गृहणीं है। उनकी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई रोहतक में हुई। अभिमन्यु की शादी डॉ. एकता से हुई है।
कैप्टन अभिमन्यु एक उच्च शिक्षित व्यक्ति हैं। जिन्होंने कॉमर्स, कानून और जन संचार की पढ़ाई की है। उनके पास बैचलर ऑफ कॉमर्स, एलएलबी और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन सहित अन्य डिग्रियां हैं। इसके अलावा उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से तीन वर्षीय मैनेजमेंट कोर्स भी किया है।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं कैप्टन अभिमन्यु
राजनीति में आने से पहले अभिमन्यु शिक्षा, रक्षा सेवाओं, पत्रकारिता, खेल, प्रशासन, सामाज सेवा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन के छह साल भारतीय थल सेना को सर्विस दी। फिर वर्ष 1994 में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की लेकिन आईएस बनने के बजाए उन्होंने समाज सेवा में जीवन को समर्पित करने का निर्णय लिया।
राजनीतिक सफर
कैप्टन अभिमन्यु का राजनीतिक सफर 2003 में शुरू हुआ जब वह पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में शामिल हुए। हरियाणा में लोगों के बीच अभिमन्यु की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें वर्ष 2005 में हरियाणा भाजपा के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया। 2005 से 2010 तक वह इस पद पर बने रहे। इसके बाद 2014 में भाजपा सरकार बनने पर हरियाणा में कई अहम विभागों के मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली।
कैप्टन अभिमन्यु को प्रगतिशील सोच वाले नेताओं के बीच गिना जाता है जो सकारात्मक दृष्टिकोण में विश्वास करते हैं। वह लोकप्रिय सोशल मीडिया साइटों में अपनी वाकपटुता के लिए भी जाने जाते हैं। अपने राजनीतिक करियर के 16 वर्षों के दौरान, वह खुद को शहरी के साथ-साथ ग्रामीण जनता के साथ जोड़ने की कोशिश में लगे रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App