क्या रणदीप हुड्डा भाजपा में होंगे शामिल? सीएम मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

हरियाणा में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहै हैं। चुनाव के मद्देनजर राज्य में होने वाली सभी गतिविधि को राजनीतिक चश्मे से देखे जाने लगा है। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने राजनीति में कदम रख दिया है जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे हैं।;

Update: 2019-07-08 14:14 GMT

हरियाणा में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने जा रहै हैं। चुनाव के मद्देनजर राज्य में होने वाली सभी गतिविधि को राजनीतिक चश्मे से देखे जाने लगा है। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने राजनीति में कदम रख दिया है जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिन हरियाणा में ज्यादा व्यस्त हैं। उन्होंने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकत की और उनकी सरकार की दिल खोलकर तारीफ भी कि। अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट भी किया। 

रणदीप हुड्डा ने ट्विटर के माध्यम सेर मनोहर लाल खट्टर सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में किए जा रहे बेहतर विकास कार्यों के लिए बधाई दी। रणदीप ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के अच्छे मानक स्थापित किए हैं, जो प्रदेश की तरक्की के लिए बहुत बेहतर है। जिस स्तर की पारदर्शिता उनकी सरकार में है वो काबिल-ए-तारीफ है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News