हरियाणा में भी असम की तर्ज पर लागू होगा एनआरसी, मुख्यमंत्री ने कहा एनआरसी को लागू करेंगे

हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly Election 2019) चुनावों से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने (Cm Manohar Lal) बड़ा बयान दिया है। असम की तर्ज पर हरियाणा में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स लागू (National Register Citizens Implement Haryana) करने की बात कही है। इसके अलावा प्रदेश में लॉ कमिश्नर नियुक्त किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।;

Update: 2019-09-15 12:24 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election 2019) के बाद असम की तर्ज पर नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स लागू किया जा सकता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने (Cm Manohar Lal) इसको लेकर सेवानिवृत जज एसएस भल्ला के साथ बैठक की है। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को हरियाणा में लागू (National Register Citizens Implement Haryana) किए जाने के संबंध में सुझाव लिया है। ऐसे में भाजपा (Bjp) की प्रदेश में दोबारा सरकार बनने पर बनने पर इसे लागू किया जा सकता है।

हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को पंचकुला के दौरे पर पहुंचे। यहां पर मीडिया के साथ बातचीत करते हुए प्रदेश में एनआरसी लागू किए जाने के विचार का खुलासा किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार एनआरसी को प्रदेश में लागू करेगी। इसके उपर एसएस भल्ला के सुझावों को लिया गया है। उन्होंने कहा कि एसएस भल्ला ने प्रदेश में लॉ कमिश्नर नियुक्त करने का भी सुझाव दिया है। इसके ऊपर सरकार की तरफ से विचार किया जाएगा। जनता के हित में होगा तो लॉ कमिश्नर नियुक्त किया जाएगा।

असम में लागू किया गया

राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को सबसे पहले असम में लागू किया गया है। इसमें भारत के जो नागरिक नहीं हैं उन्हें शामिल नहीं किया गया है। इसमें बांग्लादेश बनने से पहले जो लोग असम आ गए उन्हें ही शामिल किया गया है। एनआरसी में गड़बड़ी के कई मामले सामने आए हैं। कई प्रमुख व्यक्तियों से जुड़े परिवार भी छूट गए हैं। अब हरियाणा में एनआरसी को किस रूप में लागू किया जाएगा इसको लेकर संशय है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News