महिला नेता ने दंबगई दिखाते हुए गाड़ी की आरसी दिखाने से किया इंकार, पुलिस ने काटा 20 हजार का चालान

लॉकडाउन के दौरान वाहनाें की चेेकिंग कर रही पुुलिस और ब्रेजा कार चालक एमपीएचडब्ल्यू एवं कांग्रेस नेत्री के बीच जमकर हंगामा हुआ। पुुलिस कार की चाबी छिनना चाहती थी और महिला कार की चाबी देने से इंकार कर रही थी। इस दौरान महिला पुुलिस कर्मी और कार चालक महिला गुत्थमगुथा भी हो गई। मौके पर पहुंचे सिविल लाइन थाना एसएचओ ललित कुमार के आदेश पर कार का 20 हजार रुपये का चालान थमा दिया गया।;

Update: 2020-05-02 01:03 GMT

रोहतक।  लॉकडाउन के दौरान वाहनाें की चेेकिंग कर रही पुुलिस और ब्रेजा कार चालक एमपीएचडब्ल्यू एवं कांग्रेस नेत्री के बीच जमकर हंगामा हुआ। पुुलिस कार की चाबी छिनना चाहती थी और महिला कार की चाबी देने से इंकार कर रही थी। इस दौरान महिला पुुलिस कर्मी और कार चालक महिला गुत्थमगुथा भी हो गई। मौके पर पहुंचे सिविल लाइन थाना एसएचओ ललित कुमार के आदेश पर कार का 20 हजार रुपये का चालान थमा दिया गया। महिला ने भी महिला थाना में दुर्व्यवहार की शिकायत दी है।

मामले के अनुसार, दोपहर के समय सिविल लाइन पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक महिला ब्रेजा कार में महिला साथी के साथ जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने कार को रोक लिया। पुुलिस महिला से आरसी दिखाने के लिए कह रही थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के चलते महिला का बेटा भी मौके पर पहुंच गया। महिला का बेटा सोनीपत जेल में अधिकारी है।

इस दौरान विवाद की सूचना पर पूर्व पार्षद सूरजमल रोेज भी मौैके पर पहुंचे। उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी बहस होती रही। जिसके बाद आरसी, इंश्योेरेंस नहीं मिलने, सीट बेल्ट नहीं लगाने और दुर्व्यहार करने पर करीब 20 हजार का चालान किया गया। महिला उच्च अधिकारियों को शिकायत करने की बात कहकर चली गई।

पुुलिस ने जबरन चाबी निकालने का किया प्रयास

दो महिला कर्मचारियों ने कार चालक महिला के साथ धक्कामुक्की करते हुए चाबी छिनने का प्रयास किया। महिला चाबी नहीं देना चाहती थी। महिला ने कहा कि चाबी टूट गई ताे वह सीधे जिम्मेदार होंगे। इस दौरान काफी देर तक खिंचतान होती रही।

महिला ने पुलिस पर लगाया दुर्व्यहार का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया हैै। जबरदस्ती उसकी गाड़ी की चाबी छिनने का प्रयास किया गया। महिला को अपशब्द भी बोले गए। महिला ने बताया वह जब भी इस मार्ग से गुजरती है पुलिस के कुछ कर्मचारी दुर्व्यवहार करते हैं। महिला ने महिला थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो हुआ वायरल

घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। जिसमें महिला और पुलिस आपस में बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा महिला पुुलिस कर्मियों द्वारा चाबी छिनने का वीडियो भी कई जगह वायरल हुआ है।


Tags:    

Similar News