हरियाणा : प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी पर चढ़ा भाजपा का खुमार, जल्द होंगे पार्टी में शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) की तारीखों की घोषणा हो चुकी। खेल जगत से बड़े बड़े नाम भाजपा (BJP) में शामिल हो रहे हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी संदीप सिंह (Sandeep Singh) भी भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में संदीप सिंह पिहोवा विधानसभा सीट (Pihova Assembly Seat) से भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं।;

Update: 2019-09-26 09:42 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) से पहले बहुचर्चित हस्तियां एक-एक करके भाजपा (BJP) का दामन थामनें लगी हैं। खासतौर पर भारतीय खिलाड़ियों का भाजपा में शामिल होने का दौर सा चल रहा है।

लोकसभा चुनाव में भारतीय क्रिकेट प्लेयर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भाजपा में शामिल हो गए थे और दिल्ली से सांसद चुने गए थे। अब विधानसभा चुनाव से पहले भी कई खिलड़ीयों के भाजपा में शामिल होने की चार्चा चल रही हैं।

कुश्ती खिलाड़ी बबिता फोगाट एवं मशहूर पहलवान योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Datt) की भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बाद अब हॉकी के पूर्व खिलाड़ी संदीप सिंह (Sandeep Singh) का भी भाजपा नें शामिल होने जा रहे हैं।

दिल्ली में हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला संदीप को भाजपा में शामिल करवाएंगे। संदीप सिंह काफी दिनों से पिहोवा में सक्रिय हैं जिस वजह से माना जा रहा है कि माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें हरियाणा की पिहोवा विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है।

हॉकी जगत में संदीप सिंह बहुत की नामी खिलाड़ी रहे हैं। वह अपने ड्रैग फ्लिक शॉट के लिए प्रसिद्ध थे । टीम में संदीप को पेनल्टी कॉनर्र के विशेषज्ञ माना जाता था। वर्ष 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वह भारतीय टीम से टॉप गोल स्कोरर थे। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News