हरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 2 मंत्रियों सहित 12 विधायकों का टिकट काटा
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी लिस्ट में चार मौजूदा विधायकों को टिकट काटा गया है। इससे पहले भाजपा ने पहली लिस्ट में अपने 78 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।;
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के लिए भाजपा (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने अपने 12 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में भाजपा के द्वारा चार मौजूदा विधायकों को टिकट काटा गया है। इससे पहले भाजपा ने पहली लिस्ट में अपने 78 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। जिसमें 8 मौजूदा विधायकों को टिकट काटा गया था।
दूसरी लिस्ट में भाजपा ने इन 4 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा
* गुरुग्राम से उमेश अग्रवाल
* पानीपत शहर से रोहिता रेवड़ी
* रेवाड़ी से रणधीर कापड़ीवास
* कोसली से विक्रम यादव
भाजपा ने इन्हें उतारा चुनावी मौदान में
* गुरुग्राम से सुधीर सिंगला
* पानीपत शहर से प्रमोद विज
* रेवाड़ी से सुनील मूसेपुर
* कोसली से लक्ष्मण यादव
भाजपा विधायकों की दूसरी लिस्ट
Second list of BJP candidates for the ensuing General Election to the Legislative Assembly of Haryana. pic.twitter.com/XfVmkxOAj8
— BJP (@BJP4India) October 2, 2019
भाजपा के 35 मौजूदा विधायक चुनावी मैदान में
आपको बता दें कि हरियाणा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दो मंत्रियों सहित 12 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। पिछली बार भाजपा के राज्य में 47 विधायक थे। जिसमें से 12 विधायकों को टिकट काट दिया गया है अब राज्य में मौजूदा 35 विधायक चुनावी मैदान में हैं।
21 अक्टूबर को होगा मतदान
जाकनरी के लिए आपको बता दें कि राजनीतिक पार्टियों ने हरियाणा का रण जीतने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App