Haryana Assembly Election: रेवाड़ी रैली में सीएम खट्टर के साथ शामिल हुए राव इंद्रजीत सिंह, बोले- 370 हटने के बाद सैनिकों के माता-पिता संतुष्ट
हरियाणा (Haryana) के रेवाड़ी (Rewari) में सीएम मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) ने पब्लिक रैली (Public Rally) का आयोजन किया था। पब्लिक रैली में कोसली विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित किया गया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh) भी रैली में शामिल हुए थे। रेवाड़ी जिले की कोसली विधानसभा सीट पर राव इंद्रजीत सिंह का काफी प्रभाव है।;
Haryana Assembly Election: हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) ने आज रेवाड़ी में जनसभा को संबोधित किया। रेवाड़ी में जनसभा संबोधन कार्यक्रम (Public Meeting) के दौरान सीएम खट्टर के साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh) भी शामिल हुए। पब्लिक रैली के दौरान जनता को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि, आज के दिन अगर कोई प्रत्याशी है तो सिर्फ कमल का फूल है। उन्होंने कहा कि, 30 वर्षों के बाद पहली बार देश में किसी पार्टी को मेजोरिटी हासिल हुई है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्र सरकार के आर्टिकल 370 (Article 370) को हटाए जाने के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि, आज हमारे सैनिकों के माता-पिता संतुष्ट हैं, कि हमारा बच्चा सुरक्षित वापस आएगा।
किसानों को दिया 12 हजार प्रति एकड़ मुआवजा
सीएम खट्टर ने रैली में मौजूद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, सितंबर 2013 में पूर्व सैनिकों की एक रैली हुई थी, तभी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) का चेहरा नियुक्त किया गया था। उन्होंने सत्ता में आते ही एक साल के अंदर वन रैंक वन पेंशन को लागू करके दिखाया। उन्होंने अपने भाषण में किसानों के हित में किए गए कार्यों को भी याद करवाया। उन्होंने कहा कि, हमनें हरियाणा में आते इरीगेशन सिस्टम का बजट आवंटित कर उसे ठीक करवाया, 5 वर्षों में अपको भी उनमें अंतर देखने को मिला होगा। किसानों को बाजरे की फसल पर लागत से 92 प्रतिशत बढ़ाकर कीमत घोषित की है। देश में ये पहली बार हुआ है जब बाजरे की कीमत गेंहूं से ज्यादा हो गई है। हम किसान के हित में बात करते हैं उनमें से भी छोटे किसानों की बात पहले करते हैं। किसानों की फसल खराब होने पर उनके लिए 12 हजार प्रति एकड़ मुआवजा घोषित किया।
2.5 करोड़ जनता मेरा परिवार है
सीएम खट्टर में रैली में कहा कि, ये 2.5 करोड़ की जनता मेरा परिवार है, इसकी सेवा करना मेरा फर्ज है, राजनीति का असली अर्थ ये है। महिलाओं के लिए हर घर में गैस सिलेंडर पहुंचाया। आज प्रदेश में कोई भी परिवार ऐसा नहीं है, जिसके रसोई में गैस सिलेंडर न हो। प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार की बात करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि, प्रदेश में हम इंडस्ट्री ला रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा निवेशक आए और हमारे नौजवानों को रोजगार के अधिकतम अवसर मिल सकें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App