हरियाणा विधानसभा चुनाव : ड्यूटी के दौरान हवलदार की मौत

ईएचसी विनोद कुमार का सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनक पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं हैड कांस्टेबल की मौत से पानीपत पुलिस विभाग में शोक व्यप्त है।;

Update: 2019-10-22 00:51 GMT

पानीपत में चुनाव ड्यूटी के दौरान रविवार की देर रात पेट्रोलिंग करते समय ईएचसी विनोद कुमार की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। विनोद कुमार जिला की एस्कोर्ट गार्द में मुंशी के पद पर कार्यरत थे।

गौरतलब है कि गांव गुमड़, जिला सोनीपत निवासी हैड कांस्टेबल ईएचसी विनोद कुमार पिछले काफी लंबे समय से पानीपत में तैनात थे। रविवार देर रात वे चुनाव ड्यूटी के दोरान पेट्रोलिंग पर थे। इस दोरान उनके सीने में दर्द की शिकायत होने पर साथी पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ईएचसी विनोद कुमार का सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनक पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं हैड कांस्टेबल की मौत से पानीपत पुलिस विभाग में शोक व्यप्त है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News