Haryana Assembly Election : मनोहर लाल खट्टर आज रात सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश, राज्यपाल से देर रात करेंगे मुलाकात, जानें शपथग्रहण की योजना

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। जिसके बाद हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज रात राज्यपाल से मुलाकात कर दावा पेश करेंगे।;

Update: 2019-10-24 12:32 GMT

Haryana Assembly Election/ हरियाणा विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद भाजपा आज ही सरकार बनाने का दावा करेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आज रात राज्यपाल से मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक मनोहर लाल आज रात राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्या (Governor Satyadev Narayan Arya) से मुलाकात करेंगे।

दीपावली से पहले ले सकते हैं शपथ

हरियाणा में दूसरी सरकार का गठन दीपावली से पहले हो सकता है। सत्रों के मुताबिक बहुमत से दूर भाजपा किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती। ऐसे में चुनाव परिणामों की रात ही सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया जाएगा। जिसके बाद सादा समारोह में मनोहर लाल खट्टर शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक 25 और 26 अक्टूबर को मनोहर लाल खट्टर दोबारा सरकार बनाने की शपथ ले सकते हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News