Haryana Assembly Election: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, जब पूरा देश खुश होता है, कांग्रेस नकारात्मक हो जाती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। साथ ही करतारपुर कॉरि़डोर और राफेल के बारे में भी बात की।;

Update: 2019-10-15 10:42 GMT

Haryana Assembly Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने राफेल (Rafael), करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor), और पर्यटन जैसे मुद्दों को लेकर जनता को संबोधित किया। राफेल विमान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस (Congress) पर भी निशाना साधा।

राफेल का बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से पूछा कि फ्रांस ने भारत को दशहरे पर पहला राफेल विमान दे दिया। क्या इससे आप खुश हुए? उन्होंने कहा कि हमें गर्व और खुशी है कि हमारा देश मजबूत बन रहा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता जब भी पूरा देश खुश होता है तो कांग्रेस क्यों नकारात्मक हो जाती है।

करतारपुर कॉरिडोर के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि करतारपुर कॉरिडोर प्रोजेक्ट पूरा होने वाला है। हम भाग्यशाली है कि हमें सात दशक पुराने राजनीतिक और रणनीतिक विफलता को कुछ हद तक सुधारने का मौका मिला। 

कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करते हुए पीएम बोले कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि कुरुक्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण स्थलों की चर्चा पूरी दुनिया में हो। मैं चाहूंगा जब देश के लोग परिवारों के साथ घूमने के लिए टॉप 15 जगहों की लिस्ट बनाएं तो उसमें से एक मेरा कुरुक्षेत्र भी है। 

अपने भाषण के दौरान पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो भारत से पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोक दिया जाएगा। 

प्रधानमंत्री मोदी ने आर्टिकल 370 को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 को लेकर कांग्रस के लोग देश-दुनिया में हायतौबा मचा रहे हैं। आतंक सरपरस्त इनके बयानों का सहारा लेकर भारत पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जो कश्मीर की मां अपने बेटे को आतंकवाद का रास्ता छोड़कर वापस आने के लिेए दुआ मांगती है। उस मां को उसका बेटा वापस मिलना चाहिए, कश्मीर को सुरक्षा मिलनी चाहिए। अलगाव का दौर खत्म होना चाहिए। नौजवानों की जिंदगी तबाह नहीं होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में वाल्मिकी, दलित और पिछड़े परिवारों को उनके अधिकार मिले इसमें कांग्रेस और अन्य दलों को आपत्ति है। लेकिन भाजपा देशहित और हरियाणा हित में डंके की चोट पर फैसले करती रहेगी। हम जितनी ताकत योजना बनाने में लगाएंगे उससे ज्यादा ताकत योजनाओं को पहुंचाने में लगाएंगे। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News