पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली को लेकर तैयारियां जोरो पर, 10 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए भले ही तारीखों का ऐलान न हुआ हो पर चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां जनसमर्थन हासिल करने के लिए लोगों के बीच पहुंच रही हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरियाणा में रैली करके पार्टी के समर्थन में माहौल बनाएंगे।;

Update: 2019-09-05 11:49 GMT

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए भले ही तारीखों का ऐलान न हुआ हो पर चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां जनसमर्थन हासिल करने के लिए लोगों के बीच पहुंच रही हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरियाणा में रैली करके पार्टी के समर्थन में माहौल बनाएंगे।

पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली 8 सितंबर को रोहतक में आयोजित है। इस रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के आला नेता जोर शोर से लगे हुए हैं। बुधवार को सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने रैली स्थल पशु मेला ग्राउड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आईजी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।

बताया जा रहा कि रैली में करीब 10 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। रैली में आए लोगों के बैठने के लिए पूरे ग्राउंड को 40 सेक्टरों में बांटा गया है। मैदान में कुल तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। एक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉफ्टर उतरेगा बाकी के दो पर एसपीजी के जवानों के हेलीकॉप्टर उतरेंगे। इसके अलावा सेना के तीन चॉपर भी अलग अलग समय पर उतरेंगे।

पीएम मोदी यहां जनता को संबोधित करने के अलावा कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। माना जा रहा कि चुनाव से ठीक पहले राज्य को कोई विशेष सौगात दे सकते हैं। बता दें कि इन दिनों राज्य में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों से मिल रहे हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News