हरियाणा : खट्टर कैबिनेट का हुआ विस्तार, 10 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

हरियाणा में मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई। इस दौरान 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।;

Update: 2019-11-14 04:31 GMT

हरियाणा में मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य सभी मंत्रियों को एक एक कर शपथ दिला रहे हैं। इस दौरान कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। सबसे पहले अनिल विज ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपत ली।

इन मंंत्रियों ने ली शपथ 

वहीं कंवरपाल गुर्जर, बनवारी लाल, मूलचंद शर्मा, ओमप्रकाश यादव, जेपी दलाल, संदीप सिंह, कमलेश ढांढा, रणजीत सिंह चौटाला , अनूप धानक ने शपथ ली। 

ये हैं भाजपा और जजपा के मंत्रियों के नाम 

भाजपा की तरफ से अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, बनवारी लाल, मूलचंद शर्मा, ओमप्रकाश यादव, जेपी दलाल, संदीप सिंह, कमलेश ढांढा ने शपथ ली। तो सहयोगी पार्टी जजपा के अनूप धानक और आजाद पार्टी के रणजीत सिंह ने भी शपथ ली।

वहीं बीती 27 अक्टूबर को मनोहर लाल खट्टर ने दूसरे कार्यकाल के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने भाजपा को जेजेपी के समर्थन से सरकार बनाने के दावे के बाद राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए भाजपा को आमंत्रित किया था।

इस बार विधानसभा चुनाव में 40 सीटें जीतकर भाजपा अकेली सबसे बड़ी पार्टी राज्य में आई और सरकार बनाने के लिए 6 सीटें कम रह गई तो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपना साथ दिया।

लेकिन किंगमेकर बनी जेजेपी ने 10 सीटें जीतीं तो भाजपा के साथ सरकार बनाने का फैसला किया। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 40 सीटें, कांग्रेस ने 31 सीटें, जेजेपी ने 10 सीटें, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और हरियाणा लोकहित पार्टी ने एक-एक सीट जीती थी, जबकि सात निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News