Haryana: विवादित ट्वीट पर कांग्रेसी नेता Pankaj Poonia गिरफ्तार

पंकज पूनिया (Pankaj Poonia) ने ट्वीटर पर योगी आदित्यनाथ सरकार पर टिप्पणी करते हुए कुछ विवादित बातें कही थी, जिस पर उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश में केस दर्ज किया गया था।;

Update: 2020-05-20 17:49 GMT

करनाल। हरियाणा के कांग्रेसी नेता पंकज पूनिया (Pankaj Poonia) को एक विवादित ट्वीट के बाद बुधवार रात को मधुबन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पंकज पूनिया ने मंगलवार को अपने एक ट्वीट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (Yogi Aditaya Nath) की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि बसें चलाने के नाम पर प्रदेश सरकार राजनीति खेल रही है।

पंकज पूनिया के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि पंकज पूनिया (Pankaj Poonia) ने ईश्वर के नाम का भी उल्लेख किया और कुछ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं थी। इसके बाद से ही वे विवादों में घिर गए थे। विवाद बढता देख पंकज पूनिया ने अपना ट्वीट डिलिट कर माफी भी मांगी लेकिन इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ। उनके खिलाफ करनाल के मधुबन थाने में मामला दर्ज किया गया था। 

Tags:    

Similar News