हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कल लागू हो सकती है आचार संहिता, इस दिन हो सकते हैं चुनाव
हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election 2019) को लेकर आचार संहिता ( Code of Conduct) कल लागू हो सकती है। जिसके बाद 20 अक्टूबर को चुनाव कराए जा सकते हैं।;
Haryana Assembly Election 2019: हरियाणा में विधानसभा चुनावों का बिगुल कभी भी बज सकता है। चुनाव आयोग (Election Commission Of India) की तरफ से कल सोमवार को आचार संहिता लागू (Code Of Conduct Applicable) की जा सकती है। हरियाणा के साथ महाराष्ट्र के चुनाव कराए जा सकते हैं। आचार संहिता लागू करने के साथ ही चुनाव से जुड़ी तिथियों की भी घोषणा भी कर दी जाएगी।
प्रदेश में चुनावों से पहले अधिकारियों के साथ केंद्रीय चुनाव आयोग बैठक कर चुका है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चंड़ीगढ़ में हरियाणा सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद अब सोमवार को आचार संहिता लागू किए जाने की पूरी संभावना है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग सोमवार शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। जिसमें हरियाणा के साथ महाराष्ट्र में भी चुनावों का ऐलान किए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा और महाराष्ट्र में 20 अक्टूबर को चुनाव कराए जा सकते हैं। जिसके बाद आगामी तीन से चार दिन में मतगणना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में नई सरकार का शपथ कार्यक्रम दिवाली के बाद ही हो पाएगा।
मुख्यमंत्री ने भी जताया अनुमान
प्रदेश में चुनावों को लेकर आचार संहिता जल्द लागू किए जाने का अनुमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी जताया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि 16 सितंबर तक आचार संहिता लागू की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीद है कि चुनाव आयोग दिवाली से पहले राज्य में चुनावी कार्यक्रम को पूरा कर लेगा।
महाराष्ट्र-झारखंड में होंगे चुनाव
हरियाणा के अलावा महराष्ट्र और झारखंड में भी चुनाव होने हैं। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा के साथ महाराष्ट्र चुनाव होंगे। जबकि झारखंड के चुनाव दिवाली बाद कराए जा सकते हैं। इसके अलावा पंजाब के उपचुनाव भी हरियाणा के साथ होने की उम्मीद है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App