Haryana Assembly Election : इनेलो के किले को नेस्तनाबूद कर जजपा बनी है किंग मेकर, पूरा वोट हो गया ट्रांसफर

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी किंग मेकर बनकर उभरी है। इंडियन नेशनल लोकदल का लगभग पूरा वोट शेयर जजपा को ट्रांसफर हो गया है।;

Update: 2019-10-24 13:31 GMT

Haryana Assembly Election/ हरियाणा विधानसभा चुनावों में जननायक जनता पार्टी (JJP) यूं ही किंगमेकर बनकर नहीं उभरी है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के किले को नेस्तनाबूद कर जजपा किंग मेकर बनी है। इनेलो का पूरा वोट शेयर इस बार जननायक जनता पार्टी को ट्रांसफर हो गया। जिसकी बदौलत दुष्यंत चौटाला की पार्टी दस सीटें जीतने में कामयाब हुई है। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 में इंडियन नेशनल लोकदल को 24.1 फीसदी वोट मिले थे। जिसकी बदौलत पार्टी 19 विधानसभा की सीटें जीतकर विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी। लेकिन 2019 के विधानसभा चुनावों में पार्टी का वोट प्रतिशत घटकर करीब 2.41 फीसदी रह गया है। 

दूसरी तरफ अन्य पार्टियों को 27.3 वोट मिला है। जिसमें से जननायक जनता पार्टी को करीब 20 फीसदी वोट मिला है। पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी जजपा के लिए ये किसी बड़ी सफलता से कम नहीं है। हालांकि सीटें केवल 10 रह गई हैं। लेकिन बीजेपी-कांग्रेस को जजपा ने कड़ी चुनौती दी। जिसकी बदौलत किंग मेकर बनकर पार्टी उभरी है।

सबसे बड़ी परीक्षा में सफल दुष्यंत

हरियाणा की राजनीति की दुष्यंत चौटाला ने सबसे बड़ी परीक्षा दी है। जिसमें युवा नेता पूरी तरह से सफल रहे हैं। अभी तक राजनीतिक गलियारों में उनके रणनीतिक कौशल को लेकर सवाल खड़े किए जाते थे।

लेकिन इनेलो से अलग होकर पार्टी बनाने से लेकर 10 सीटों पर जीत हासिल करने तक हर परीक्षा में दुष्यंत पास हुए हैं। हालांकि जींद उपचुनाव और लोकसभा चुनावों में असफलता के बाद भी दुष्यंत चौटाला ने हिम्मत नहीं हारी। हरियाणा की राजनीति के सबसे बड़ी परीक्षा में धैर्य के साथ हिस्सा लेकर उसे पास किया है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News