हरियाणा चुनाव : भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष का विपक्ष पर निशाना, महिला हितों में कांग्रेस सबसे पीछे
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पर भी कांग्रेस ने ठोस कदम नहीं उठाए। 8 करोड़ मुस्लिम महिलाओं के लिए भाजपा अब तीन तलाक बिल लेकर आई, उस पर भी सदन में कांग्रेस का समर्थन नहीं किया था। जब से भाजपा सरकार बहुमत से सत्ता में आई है, तभी से महिलाओं के लिए नए कानून और योजना बना रही है।;
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि महिलाओं के हित के लिए कांग्रेस कभी गंभीर नहीं रही। आरक्षण का मुद्दा हो या तीन तलाक का, कांग्रेस ने पहल नहीं की। कांग्रेस और अन्य दल समय रहते आरक्षण बिल का समर्थन किया होता तो कई साल पहले महिलाओं को आरक्षण मिल चुका होता। रहाटकर मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बात कर रही थी।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पर भी कांग्रेस ने ठोस कदम नहीं उठाए। 8 करोड़ मुस्लिम महिलाओं के लिए भाजपा अब तीन तलाक बिल लेकर आई, उस पर भी सदन में कांग्रेस का समर्थन नहीं किया था। जब से भाजपा सरकार बहुमत से सत्ता में आई है, तभी से महिलाओं के लिए नए कानून और योजना बना रही है। असर यह हुआ कि महिलाओं की स्थिति में सुधार आया।
पहली सरकारों के मुकाबले महिला सुरक्षा को लेकर भी भाजपा संजीदा है। हर जिले में महिला थाने खुलवाए गए हैं। आज प्रदेश में 33 महिला थाने हैं। 2013 में 2 हजार 952 महिला पुलिस कर्मचारी थी और अब इनकी संख्या 4 हजार 198 हो गई है। दुर्गा शक्ति एप, हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए। हेल्पलाइन पर जून 2019 तक 3 लाख 42 हजार शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।
12 महिलाओं को टिकट दिया
रहाटकर ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों ने प्रदेश में महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी बरती, जबकि भाजपा ने 12 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा। भाजपा सरकार के कारण पंचायती राज में आज 2 हजार 565 महिलाएं सरपंच हैं। 6 महिलाएं केंद्र में मंत्री हैं, विधायक भी है और मेयर भी। महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी बढ़़ाई गई है।
लिंगानुपात में सुधार
विजया रहाटकर ने कहा कि हरियाणा की ही बात करें तो 2011 में लिंगानुपात एक हजार के मुकाबले 834 था, जबकि अब 919 पहुंच गया है। लिंगानुपात में जबरदस्त सुधार हुआ है। पीएनडीटी और एमटीपी एक्ट के तहत 950 केस दर्ज किए गए हैं। लिंग जांच करने वालों पर शिकंजा कसा गया है। बेटियों की गर्भ में हत्या होने से बचाया। हरियाणा ही नहीं उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और अन्य प्रदेशों में भी हमारी टीम ने जाकर लिंग जांच करने वालों को पकड़ा और सख्त कार्रवाई भी की।
बजट भी बढ़ाया
रहाटकर ने कहा कि 2013-14 में महिला एवं बाल विकास विभाग का कुल बजट 891 करोड़ रुपए था, जबकि 2018-19 में इसे बढ़़ाकर 1377.73 करोड़ रुपए कर दिया गया। सुकन्या स्मृद्धि योजना के अंतर्गत 4 लाख 58 हजार 241 बैंक अकाउंट खुले हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App