विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो को झटके पर झटका, अब पूर्व मंत्री ने समर्थकों के साथ पार्टी से दिया इस्तीफा

इंडियन नेशनल लोकदल से एक और बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले ही पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ने साथियों सहित पार्टी छोड़ दी है।;

Update: 2019-09-11 13:07 GMT

हरियाणा विधानसभा चुनावों का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे विपक्ष मजबूत होने के  बजाए बिखरता जा रहा है। चुनावों से ठीक पहले इंडियन नेशनल लोकदल के बड़े नेता पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दिया है। हांसी में प्रेसवार्ता कर इस्तीफे की घोषणा की है।



पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के खास माने जाने वाले सुभाष गोयल ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दिया है। हांसी से विधायक रहे सुभाष गोयल अभी तक पार्टी में पॉलिटिकल एडवाइजर कमेटी के सदस्य थे। इसके अलावा इनेलो हरियाणा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी रह चुके थे। सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पिछली बार जब पैरोल पर आए थे तो सुभाष गोयल के पेट्रोल पंप पर रुके थे। ऐसे में लंबे समय से पार्टी से जुड़े नेता का इस्तीफा इनेलो के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

बीजेपी में जा सकते हैं सुभाष गोयल

पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ने इस्तीफे के साथ ही नई पार्टी में जाने के संकेत दे दिए हैं। सुभाष गोयल की तरफ से जल्द नई पार्टी से जुड़ने की घोषणा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक सुभाष गोयल जल्द भाजपा में जा सकते हैं। हालांकि प्रेस वार्ता के दौरान दूसरी पार्टी में जाने के सवालों का सीधा-सीधा जवाब नहीं दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News