विधानसभा चुनाव रिजल्ट: करनाल सीट से सीएम मनोहर लाल खट्टर जीते, कांग्रेस और जजपा उम्मीदवार हारे
विधानसभा चुनाव रिजल्ट लगभग आ गए हैं। हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल सीट से जीत हासिल कर ली है।;
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीट में शुमार करनाल सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जीत गए हैं। यहां खट्टर का मुकाबला कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार तरलोचन सिंह और जजपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव से था।
सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई थी। जिसके बाद पहले रुझान से ही सीएम खट्टर आगे चल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुरूआती रुझानों में सीएम खट्टर आगे चल रहे थे। मनोहर लाल 50037 वोट, कांग्रेस त्रिलोचन सिंह 21685 वोट, मनोहर लाल 28352 वोटों के अंतर से जीते हैं। तीसरे चरण की मतगणना में सीएम खट्टर 14030 वोटों के आगे चल रहे हैं। अभी भी सीएम खट्टर 22400 वोटों से आगे हैं। पहले राउंड में 4588 वोट से आगे थे।
यहां इस बार कुल 52.29 फीसदी मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विधानसभा क्षेत्र होने के नाते करनाल विधानसभा सीट और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। मौजूदा वक्त में इसे खट्टर का गढ़ कहा जाता है। लोकसभा चुनावों की बात करें तो 2014 और 2019 में भाजपा करनाल में जीत चुकी है। इस बार करनाल में मनोहर लाल खट्टर का सामना कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र नरवाल से है
विधानसभा चुनाव 2014 में इस सीट पर भाजपा से मनोहर लाल खट्टर जीते थे, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। पिछले विधानसभा चुनाव में मनोहर लाल ने निर्दलीय उम्मीदरवार जयप्रकाश को भारी अंतर से हराया था। चूंकि करनाल को खट्टर का गढ़ माना जाता है लिहाजा विरोधी पार्टियों यहां सेधमारी की कोशिश करती रही हैं। । हलांकि जानकार बताते हैं कि इस सीट पर खट्टर को कोई बड़ी चुनौती नहीं है। यह उनकी सेफ सीट है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App