Assembly Election : हरियाणा-महाराष्ट्र में उप चुनावों के बराबर हुआ मतदान, दोनों राज्यों में औसत 59.52 फीसदी मतदान

हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों (Haryana Maharashtra Assembly Election) में मतदान को लेकर ज्यादा जोश नहीं दिखा। शाम 8 बजे तक औसतन 59.52 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि 17 राज्यों में उप चुनावों में 57.46 फीसदी मतदान हो चुका है।;

Update: 2019-10-21 07:50 GMT

हरियाणा-महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मतदान को लेकर वोटरों का जोश ठंडा रहा। दोनों राज्यों में दोपहर 1 बजे तक बेहद कम मतदान हुआ है। जिसका असर पूरे मतदान प्रतिशत पर पड़ा है। हरियाणा और महाराष्ट्र में शाम 8 बजे तक औसतन 59.52 फीसदी मतदान ही हुआ है। जबकि 17 राज्यों में चल रहे 64 सीटों पर भी लगभग बराबर मतदान हुआ है। वहां पर शाम 7.00 बजे तक 57.46 फीसदी मतदान हो चुका है।

हरियाणा-महाराष्ट्र में विधानसभा 2019 को लेकर चुनाव हो रहे हैं। दोनों राज्यों में वोटर घर से निकल कर बूथ तक नहीं पहुंच रहे हैं। जिसके कारण दोपहर 1 बजे तक काफी कम मतदान हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 8 बजे तक हरियाणा में 64.31 फीसदी लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। जबकि महाराष्ट्र में 58.57 फीसदी लोगों ने वोट डाले हैं। यानि औसत दोनों राज्यों में 59.52 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले हैं।

दूसरी तरफ 17 राज्यों की 64 सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं। जिसके आंकड़ों के मुताबिक औसतन 57.46 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा अरूणाचल प्रदेश में 90.74 फीसदी ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। जबकि असम में 75.69 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। सिक्किम में 69.97 फीसदी ने वोट डाले हैं। इसके अलावा तेलंगाना में भी 82.23 फीसदी से अधिक वोट डाल चुके हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News