सीएम मनोहर लाल की नई भाजपा- जजपा सरकार मंत्रीमंडल तय, दो दिन में हो सकता है शपथ ग्रहण

हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार के मंत्रीमंडल को लेकर फैसला हो गया है। मंत्री बनने वाले विधायकों 12-13 नवंबर को शपथ दिलाई जा सकती है। शपथ ग्रहण के बाद ही विभागों का बंटवारा होगा ।;

Update: 2019-11-11 07:23 GMT

हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की नई कैबिनेट गठन को लेकर फैसला हो गया है। सीएम मनोहर लाल ने इस सिलसिले में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। यह बैठक शाह के आवास पर हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेरी नड्डा, हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला मौजूद रहे। जिसके बाद मंत्रीमंडल के गठन पर फैसला किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में हरियाणा के सीएम ने मंत्री बनाए जा सकने वाले विधायकों के बारे में जानकारी दी। बैठक के दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा और निर्दलीयों में से मंत्रीमंडल में शामिल विधायकों के बारे में शाह को बताया। यह बैठक करीब दो घंटे तक चली। अनुमान लगाया जा रहा है कि मंत्री बनने वाले विधायकों को 12-13 नवंबर को शपथ दिलाई जा सकती है। मंत्रीमंडल शपथ के ठीक पहले ही सभी विधायकों को मंत्री बनने की खबर दी जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद ही मंत्रीमंडल का बंटवारा होगा। आपको बता दें फिलहाल सीएम और डीप्टी सीएम ने ही कार्यभार संभाला है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News